Paris Olympics: बैडमिंटन में लगा भारत को बड़ा झटका, मेडल की उम्मीद वाली जोड़ी बाहर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में एक बड़ा झटका लगा है। पुरुष युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी को प्री क्वार्टर फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा। उनको मलेशिया के आरोन चिया और सो वूई के सामने हार मिली, मलेशिया की जोड़ी वर्ल्ड चैम्पियन है।

सात्विक और चिराग ने पहले सेट में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए अगले दौर में जाने की उम्मीद जगा दी थी लेकिन बाद में मलेशिया की जोड़ी ने वापसी करते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत की चुनौती को समाप्त करने ही माने।

satwik and chirag

सात्विक और चिराग ने पहले सेट में मलेशियाई जोड़ी को टक्कर देते हुए जीत दर्ज की थी। दोनों ने यह सेट 21-13 के अच्छे मार्जिन से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद उनका खराब दौर देखने को मिला और दूसरे सेट में पराजय का सामना करना पड़ा। मलेशिया ने दूसरा सेट 21-14 से अपने नाम कर लिया।

इसके बाद तीसरा सेट निर्णायक हो गया और दोनों ने यहाँ भी निराश किया। मलेशियाई जोड़ी ने इस सेट को 21-16 से जीतकर भारत को 2-1 से पटखनी दे डाली। इस तरह पुरुष मिक्स्ड इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+