WFI को सस्पेंड करते ही साक्षी मलिक का आया बयान, खुद के संन्यास पर कही यह बात
Sakshi Malik: खेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने संजय सिंह को बर्खास्त करने के बाद साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया आई है। साक्षी मलिक ने कहा है कि मैंने लिखित में अभी कुछ नहीं देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार से लड़ाई नही है।
एएनआई के अनुसार साक्षी ने कहा कि लिखित में अभी मैंने कुछ नहीं देखा है। मैं जानती कि सिर्फ संजय सिंह को सस्पेंड किया गया है या पूरी बॉडी को सस्पेंड किया है। हमारी लड़ाई महिला पहलवानों के लिए है, सरकार से हमारी कोई लड़ाई नहीं थी।

साक्षी ने यह भी कहा कि मैंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है लेकिन मैं चाहती हूं कि आने वाली महिला पहलवानों को न्याय मिले। साक्षी ने यह भी कहा कि हमारी लड़ाई नई आने वाली बेटियों के लिए थी और सिर्फ एक ही आदमी के खिलाफ थी। लिखित में देखने के बाद ही आगे की रणनीति के बारे में बता पाउंगी।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चुनावों में बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी और वह अध्यक्ष बने थे। इसके बाद उन्होंने कुश्ती के लिए अंडर 15 और 20 के टूर्नामेंट की घोषणा भी की थी। साक्षी के संन्यास के बाद बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस देने की घोषणा की थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने फेडरेशन को ही बर्खास्त कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications