रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग : चेन्नई ब्लिट्ज की पहली जीत, कालीकट हीरोज को 3-2 से हराया

हैदराबाद: चेन्नई ब्लिट्ज ने लगातार तीन सेट जीतते हुए गुरुवार को यहां जीएमसी गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए पावर्ड बाय ए 23 रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पहले सीजन के 14वें मैच में कालीकट हीरोज को 3-2 (15-14, 15-9, 15-14, 10-15, 12-15) से हरा दिया। चेन्नई के ब्रूनो डि सिल्वा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। चेन्नई की लगातार चार हार के बाद इस सीजन में यह पहली जीत है जबकि कालीकट को चार मैचों में तीसरी हार मिली है।

RuPay Prime Volleyball League

यह भी पढ़ें- PKL 2022 : यू मुम्बा को हराकर प्लेऑफ में पहुंची यूपी योद्धा, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

कालीकट हीरोज पहले सेट में टॉस जीतकर रिसीव करने के बाद टाइम आउट के समय दो प्वाइंट से पीछे थी। 10-10 से स्कोर बराबर रहने के बाद दोनों टीमें सुपर प्वाइंट लेकर 13-13 से बराबरी पर आ गई और चेन्नई ब्लिट्ज ने 15-14 से पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में अच्छी शुरुआत करने के बाद चेन्नई ने बढ़त को तीन प्वाइंट तक पहुंचा दिया। ब्लिट्ज ने सुपर प्वाइंट के दम पर 15-9 से सेट को जीतकर 2-0 की लीड ले ली।

तीसरे सेट में कालीकट ने वापसी की और स्कोर को दो बार बराबरी पर ला दिया। लेकिन चेन्नई ने 15-14 से सेट को जीतकर लीग में पहली बार दो प्वाइंट हासिल कर लिए। कालीकट ने चौथे सेट में वापसी करते हुए ब्रेक तक बढ़त को 8-7 से अपने पक्ष में रखा। हीरोज ने इसके बाद सुपर प्वाइंट लेते हुए 12-9 की लीड बना ली और 15-10 से सेट को जीतकर चेन्नई के बोनस प्वाइंट को खारिज कर दिया। पांचवें और अंतिम सेट में चेन्नई ने लगातार पांच प्वाइंट लेते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली और ब्रेक तक दो प्वाइंट की लीड हासिल कर ली। दोनों टीमें फिर 9-9 से बराबरी पर आ गई। कालीकट ने यहां से लगातार प्वाइंट लेते हुए 15-12 से अंतिम सेट को अपने नाम कर लिया।

रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय ए 23 को सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 (मलयालम), सोनी टेन 3 (हिंदी) और सोनी टेन 4 (तमिल और तेलुगु) पर लाइव और एक्सक्लूसिव देखा जा सकता है। रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग की मार्केटिंग विशेष रूप से बेसलाइन वेंचर्स द्वारा किया जाता है, जो देश की अग्रणी स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म है। रुपे, भारत का अपनी तरह का पहला ग्लोबल कार्ड भुगतान नेटवर्क है। रुपे, प्राइम वॉलीबॉल लीग का टाइटल स्पांसर है और फैंटेसी गेम्स के लीडर्स ए 23 (A23) ने 'पावर्ड बाय' स्पांसर के तौर पर लीग के साथ मल्टी-इअर करार किया है। बायजुज, क्रेड, दाफा न्यूज, ईटफिट, अमूल कूल और निप्पॉन पेंट एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में लीग में शामिल हुए हैं और कॉस्को तथा अपोलो अस्पताल ऑफिशियल पार्टनर्स के तौर पर रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग से जुड़े हैं। शेयरचैट और मौज रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के आधिकारिक कंटेंट पार्टनर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+