PV Sindhu: उदयपुर में पीवी सिंधु की शादी हुई सम्पन्न, स्टार प्लेयर की खूबसूरत फोटो हुई वायरल
PV Sindhu Wedding: भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी सम्पन्न हो गई। नया साल आने से पहले सिंधु ने वेंकट दत्ता साई के साथ शादी कर ली और यह समारोह उदयपुर में हुआ। सिंधु की शादी का फोटो भी सामने आ गया है। इसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
जोधपुर से आने वाले सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने सोशल मीडिया पर सिंधु का फोटो शेयर किया। वह भारत सरकार में मंत्री हैं। सिंधु अपने पति के साथ बैठी हैं और शेखावत कुछ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शादी में शामिल होने की जानकारी देते हुए फोटो शेयर किया।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखा कि कल शाम उदयपुर में वेंकट दत्त साई के साथ हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु के विवाह समारोह में शामिल होकर खुशी हुई और मैंने इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
सिंधु के पति वेंकट दत्त साई हैदराबाद में पॉसाइडेक्स टेक्नॉलोजीज के निदेशक हैं और हैदराबाद के ही रहने वाले हैं। वह फाइनेंस, डेटा साइंस और एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अलग पहचान रखते हैं। सिंधु और वेंकट ने इसी महीने सगाई भी की थी और अब शादी के बंधन में बंधकर एक-दूसरे के हो गए।












Click it and Unblock the Notifications