प्राइम वॉलीबॉल लीग: कोलकाता थंडरबोल्ट्स का विजय रथ रोककर हैदराबाद टॉप पर पहुंची

हैदराबाद, 15 फरवरी 2022: हैदराबाद ब्लैक हॉक्स ने मंगलवार को यहां जीएमसी गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए पावर्ड बाय ए 23 रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पहले सीजन के 12वें मैच में कोलकाता थंडरबोल्ट्स को 3-2 (15-8, 13-15, 15-9, 15-12, 8-15) से पराजित कर दिया। हैदराबाद के गुरु प्रशांत बेस्ट स्कोरर रहे, जिन्होंने मैच से कुल 16 प्वाइंट (स्पाइक से 15, ब्लॉक से एक) लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Prime Volleyball League 2022: Hyderabad Black Hawks on top after take down Kolkata Thunderbolts

इसके साथ ही कोलकाता का इस सीजन में विजय रहने का अभियान थम गया। कोलकाता को चार मैचों में पहली हार मिली है। वहीं, हैदराबाद की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम अब टॉप पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- ISL 2022: मनवीर सिंह की डबल स्ट्राइक, मोहन बगान ने लगाई जीत की हैट्रिक

अपने कप्तान और वार्म अप के समय चोटिल हुए अश्वाल राय के बिना उतरी कोलकाता थंडरबोल्ट्स पहले सेट में हाफ टाइम तक 6-8 से पीछे थी हैदराबाद ब्लैक हॉक्स ने फिर सुपर प्वाइंट लेकर पांच प्वाइंट की लीड लेते हुए 15-8 से शुरुआती सेट जीत लिया। ब्लैक हॉक्स ने दूसरे सेट में भी दो प्वाइंट की बढ़त के साथ शुरुआत की। लेकिन कोलकाता ने वापसी करते हुए 8-8 की बराबरी बना ली और सुपर प्वाइंट लेते हुए मैथ्यू अगस्त के दम पर 15-13 से सेट जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी हासिल की ली।

हैदराबाद ने तीसरे सेट में गुरु प्रशांत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लगातार पांच प्वाइंट लेकर हाफ टाइम तक चार प्वाइंट की लीड ले ली। टीम ने यहां से लगातार प्वाइंट लेते हुए 15-19 से सेट को जीतकर मुकाबले में 2-1 से आगे हो गई। चौथे सेट में भी ब्लैक हॉक्स ने लगातार चौथी बार हाफ टाइम तक बढ़त को अपने पक्ष में रखा। आगे भी गुरु प्रशांत की टीम ने लीड कायम रखते हुए 15-12 से सेट के साथ-साथ मैच को भी जीत लिया।

पांचवें और अंतिम सेट में कोलकाता ब्रेक तक तीन प्वाइंट से आगे थी। हैदराबाद फिर पांच प्वाइंट से पीछे हो गई और कोलकाता ने लगातार प्वाइंट लेते हुए अंतिम सेट को 15-8 से अपने नाम कर लिया।

रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय ए 23 को सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 (मलयालम), सोनी टेन 3 (हिंदी) और सोनी टेन 4 (तमिल और तेलुगु) पर लाइव और एक्सक्लूसिव देखा जा सकता है। रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग की मार्केटिंग विशेष रूप से बेसलाइन वेंचर्स द्वारा किया जाता है, जो देश की अग्रणी स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म है। रुपे, भारत का अपनी तरह का पहला ग्लोबल कार्ड भुगतान नेटवर्क है। रुपे, प्राइम वॉलीबॉल लीग का टाइटल स्पांसर है और फैंटेसी गेम्स के लीडर्स ए 23 (A23) ने 'पावर्ड बाय' स्पांसर के तौर पर लीग के साथ मल्टी-इअर करार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+