ISL 2022: मनवीर सिंह की डबल स्ट्राइक, मोहन बगान ने लगाई जीत की हैट्रिक

गोवा, 15 फरवरी: स्ट्राइकर मनवीर सिंह की डबल स्ट्राइक से एटीके मोहन बगान ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में जीत ही हैट्रिक लगा ली है। उनके दो गोल की मदद से मरून एंड ग्रीन ब्रिगेड ने मंगलवार को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में एफसी गोवा को 2-0 से हरा दिया। मैच में दो बेहतरीन गोल दागने के लिए मनवीर को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

ISL 2022: ATK Mohun Bagan made it a hattrick of wins with a clinical 2-0 victory over FC Goa

अपनी आठवी जीत से बगान ने लीग लीडर हैदराबाद एफसी के 26 अंकों की बराबरी कर ली है। लेकिन कोच जुआन फेर्रांडो की टीम गोल औसत के आधार पर पिछड़कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। साथ ही उसके अपराजित रहने का सिलसिला 11 मैचों तक पहुंच गया है। बगान ने 15 मैचों में आठ जीत और पांच ड्रा से 29 अंक जुटाए हैं लिए हैं और उसने हैदराबाद से एक मैच कम खेला है। वहीं, सातवीं हार के बाद गोवा नौवें स्थान पर बरकरार है और उसके प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है। कोच डेरिक परेरा की टीम के 17 मैचों में चार जीत और छह ड्रा से 18 अंक हैं।

यह भी पढ़ें- पीकेएल-8 : अर्जुन देसवाल ने कराई जयपुर की वापसी, यू मुम्बा को हराकर छठे नंबर पर पहुंचे

मैच का पहला गोल तीसरे मिनट में ही आया, जब विंगर मनवीर सिंह के हैडर ने एटीके मोहन बगान को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। बाएं फ्लैंक से कॉर्नर किक पर विंगर लिस्टन कोलासो ने गेंद को फर्स्ट पोस्ट की तरफ डाला, जिस पर मनवीर ने अपने साथ लगे डिफेंडर के आगे आकर हैडर से फ्लिक करके गोलजाल में डाल दिया जबकि गोलकीपर धीरज मोइरंगथेम ने हवा में डाइव जरूर लगाई लेकिन तब तक गेंद उनके ऊपर से निकलकर सही दिशा में जा चुकी थी। सेट-पीस पर यह अवसर उस समय बना था, जब ओवरलैप करके आगे आए राइट-बैक प्रबीर दास के क्रॉस को ब्लॉक करने के प्रयास में गोवा के सेंटर-बैक डायलन फॉक्स से लगकर गेंद गोललाइन पार कर गई।

दूसरे हाफ के कुछ सेकेंडों के अंदर, 46वें मिनट में मनवीर ने अपना दूसरा गोल दागकर मोहन बगान की बढ़त को 2-0 कर दिया। गोवा के प्रिस्टन ने अपने हाफ में टीम साथी को पास देने की कोशिश की लेकिन लिस्टन कोलासो इसे बीचे में ही झपटकर तेजी से आगे बढ़ गए और फिर उन्होंने मनवीर के लिए सटीक थ्र-पास निकाला। मनवीर ने गेंद को नियंत्रण में लेने के बाद अपने साथ दौड़ते डायलन फॉक्स और गोलकीपर धीरज को छकाकर राइट फुटर शॉट से गोल कर दिया। मनवीर का यह इस सीजन में पांचवां गोल है।

आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में दबदबा मोहन बगान का रहा। क्योंकि पिछली बार जब पहले चरण में ये दोनों टीमें भिड़ी थी, तो बगान को 2-1 से जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+