वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

नई दिल्ली, 1 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों से मुलाकात की। भारत ने हाल ही में संपन्न चैंपियनशिप में एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

PM Narendra Modi meets with Nikhat Zareen and other boxer won medal at World Championship

इस दौरान निकहत जरीन मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेख केसी के साथ महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय मुक्केबाज बन गईं थी। मनीषा मौन और नवोदित परवीन हुड्डा ने क्रमशः 57 किग्रा और 63 किग्रा में कांस्य पदक जीता था।

इस चैंपियनशिप में भारत का आखिरी स्वर्ण पदक 2018 में आया था, जब मैरी कॉम ने लाइट फ्लाईवेट वर्ग (45-48 किग्रा) में यूक्रेन की हन्ना ओखोटा को हराया था।

ये भी पढ़ें- शादी की खुशियों में डूबा चाहर परिवार, दीपक की दुल्हनिया बनेंगी दिल्ली की जया

इस प्रतियोगिता में 12 सदस्यीय भारतीय दल ने भाग लिया। हालांकि पदक में एक की कमी आई है, लेकिन एक भारतीय को चार साल बाद विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया है।

इस प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 का है, जब देश ने चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित आठ पदक जीते थे। भारत ने अब महिला विश्व चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण, आठ रजत और 21 कांस्य सहित 39 पदक जीते हैं।

भारत की मुक्केबाज निखत जरीन ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 52 किग्रा फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया थी। वे मैरी कॉम द्वारा ये चैम्पयिनशिप जीतने के चार साल बाद पहली वर्ल्ड चैम्पियन बनीं।

निखत के अगली चुनौती पेरिस ओलंपिक 2022 के लिए नई वेट कैटेगरी में खुद को शिफ्ट करना है। वे 54kg के लिए खुद को तैयार करेंगी। इसमें नई चुनौतियां होंगी। ओलंपिक से पहले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+