शादी की खुशियों में डूबा चाहर परिवार, दीपक की दुल्हनिया बनेंगी दिल्ली की जया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार आज यानी कि 1 जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे, जो दिल्ली की हैं। शादी आगरा के एक फाइव स्टार होटल में होगी, जहां खास मेहमान माैजूद रहेंगे। इससे पहले मंगलवार (31 मई) को उनकी प्री-वेडिंग मेहंदी और कॉन्सर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला के पिता ने आंसू बहाते हुए उतारी पगड़ी, सहवाग ने भावुक होकर कही ये बातें

मेहंदी रस्म की तस्वीरें आईं सामने
दीपक के भाई राहुल चाहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मेहंदी इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित फाइव स्टार होटल में मंगलवार शाम छह बजे मेहंदी सेरेमनी शुरू हुई थी। फिर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दीपक भी यहां पहुंचे थे। इवेंट के दौरान दीपक चाहर रेड ड्रेस में नजर आए तो जया भारद्वाज ने नीले रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी। दोनों ने मिलकर डांस भी किया जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एमएस धोनी भी मौजूद रहेंगे
माना जा रहा है कि इस शादी में महेंद्र सिंह धोनी भी माैजूद रहेंगे। उनकी पत्नी साक्षी के मौजूद रहने की उम्मीद है। कप्तान रोहित शर्मा भी दस्तक दे सकते हैं, लेकिन इससे पहले शादी का हल्दी कार्यक्रम होगा। उसके बाद आज रात 9 बजे शादी की रस्म शुरू होगी। बताया जा रहा है कि शादी होटल कैंपस में होगी. इसके लिए आगरा के प्रसिद्ध सुधीर बैंड को आमंत्रित किया गया है। चाहर और जया ने काफी डांस प्रैक्टिस भी की है। दोनों परिवारों ने फिल्मी गानों पर डांस परफॉर्मेंस भी तैयार की है।

यूं किया था प्यार का इजहार
बता दें कि दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 में दर्शकों के सामने ही घुटने पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया था। जया ने तुरंत हां कहा फिर दोनों गले लगे और अंगूठी बदली। इस दौरान फैंस काफी खुश थे और तालियां बजा रहे थे। जया भारद्वाज 'बिग बॉस' फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ एक्टर हैं और एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 2 के विनर भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जया दिल्ली में एक कॉर्पोरेट फर्म में जॉब करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications