Paris Olympics: क्या फाइनल से बाहर हुईं विनेश को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल? जानिए क्या कहते हैं नियम

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत को एक बड़ा झटका लगा है. 50 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया और अब वह फाइनल से बाहर हैं. सवाल यह उठता है कि वह फाइनल में थीं, तो उनको सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं?

सिल्वर मेडल मिलने को लेकर भी खबर अच्छी नहीं हैं. विनेश को सिल्वर मेडल नहीं मिलने वाला है. नियमों में कुछ ऐसा ही है. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, वह रजत पदक के लिए पात्र नहीं होगी, जिससे 50 किलोग्राम वर्ग में केवल स्वर्ण और कांस्य विजेता ही रह जाएंगे।

vinesh phogat

विनेश की अयोग्यता को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने एक बयान में कहा कि खेद के साथ खबर साझा करनी पड़ रही है कि सर्वोत्तम प्रयासों के बाद भी रात भर में उनका वजन 50 किग्रा से कुछ अधिक हो गया था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। दल मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विनेश फोगाट ने मंगलवार के मैचों के लिए वजन बढ़ाया था, उनको स्पर्धा के दोनों दिनों में वजन के भीतर रहना था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात में उनका वजन लगभग 2 किलो ज्यादा था लेकिन पूरी रात जॉगिंग, स्कीपिंग और साइकिलिंग के बाद अंतिम 100 किलोग्राम वजन कम नहीं कर सकीं।

नियमों के आर्टिकल 11 के अनुसार भार वर्ग में मेडिकल जांच और वजन किया जाता है। मैच के दिन मॉनिंग में ऐसा किया जाता है। दूसरे दिन रेपचेज के रेसलर्स को वजन के लिए आना होता है। अगर कोई रेसलर मेडिकल चेकअप से नहीं गुजरा, तो उसका वजन भी नहीं किया जाता।

अगर कोई खिलाड़ी बाउट के दौरान चोटिल हो जाए, तो मेडल का हकदार होता है। लोगों का कहना है कि वजन ज्यादा होने पर चोटिल घोषित करके सिल्वर दिलाया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+