Olympics में मेजबान देश की होती है कितनी कमाई? आयोजन करने में लगते हैं कितने पैसे

Paris Olympics 2024 Latest News in Hindi: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। ओलंपिक को लेकर दुनिया भर के खेल फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बार भारत की तरफ से 117 एथलीट ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले हैं। ओलंपिक के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई की तरफ से ओलंपिक के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) को 8.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

पिछली बार से अधिक पदकों की उम्मीद

इस साल भारत के पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचने की उम्मीद है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल मिलाकर सात मेडल जीते थे, जिसमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल और मेंस हॉकी टीम का ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल था। पेरिस ओलंपिक में ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पदकों की संख्या 10 से अधिक होगी। इसके लिए भारतीय एथलीट्स को अपना दमखम दिखाना होगा।

Paris Olympics 1

ओलंपिक आयोजन में लगते हैं कितने पैसे

पेरिस साल 2017 में बोली जीतने के बाद अब साल 2024 ओलंपिक का आयोजन कर रहा है। पेरिस ओलंपिक के लिए उस दौरान करीब 8 बिलियन डॉलर का बजट रखा गया था। लेकिन तब से लेकर अब तक पेरिस शहर ने अपने बजट में कई बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी की है।

बजट से अधिक लगा है पैसा

पेरिस ने अभी भी बुनियादी ढांचे पर 4.5 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें ओलंपिक विलेज के लिए 1.6 बिलियन डॉलर शामिल हैं, जिसकी कीमत मूल रूप से बजट से कम से कम एक तिहाई अधिक है। ओलंपिक की मेज़बानी के लिए स्टेडियम, सड़क और हवाई अड्डों सहित बुनियादी ढांचे में भारी निवेश की ज़रूरत होती है। ये लागत $5 बिलियन से लेकर $50 बिलियन से ज़्यादा तक हो सकती है।

कैसी होती है ओलंपिक से कमाई

ओलंपिक की मेजबानी की लागत काफी अधिक होती है। आयोजन में लगने वाले लागत के मुकाबले ओलंपिक से होने वाली कमाई कम है। बीजिंग के 2008 समर ओलंपिक ने $3.6 बिलियन का राजस्व उत्पन्न किया था। जबकि लागत $40 बिलियन से अधिक थी। वहीं टोक्यो ओलंपिक के खेलों में $5.8 बिलियन का राजस्व आया था। जबकि इसके आयोजन में $13 बिलियन की लागत लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+