भारत के खाते में आते आते रह गया Gold! पाकिस्तान के नदीम ने दिया झटका, Neeraj Chopra ने जीता सिल्वर

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra Mens Javelin Throw Final: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में अपना दमखम दिखाया। लेकिन वह गोल्ड मेडल जीतने में नाकाम रहे। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने बनाया रिकॉर्ड

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर सभी को हैरान कर दिया। इससे पहले ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.57 का था। यह रिकॉर्ड नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्दसन के नाम था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तीसरे प्रयास में 88.72 मीटर का थ्रो फेंकने में कामयाबी हासिल की थी।

Neeraj Chopra 1

भारत को मिला सिल्वर मेडल

पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ऐसा रहा है नीरज चोपड़ा का सफर

नीरज चोपड़ा का सफ़र कई रिकॉर्ड और उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्होंने लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने कई पदक भी जीते हैं। अपनी लगन और कड़ी मेहनत के कारण नीरज चोपड़ा का नाम भारतीय खेलों में गर्व से लिया जाता है।

भाला फेंक स्पर्धा में रोशन किया भारत का नाम

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में बहुत कम एथलीट ओलंपिक में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर पाए हैं। नीरज के आदर्श चेक गणराज्य के जान जेलेंज़ी ऐसे ही एथलीट हैं जिन्होंने 1992 और 1996 में लगातार गोल्ड मेडल जीते थे।

नीरज ने डाला भारतीय खेलों पर प्रभाव

नीरज चोपड़ा की सफलता का भारतीय खेलों पर गहरा असर पड़ा है। उनकी उपलब्धियों ने एथलेटिक्स की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जिससे अधिक से अधिक युवा इस खेल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं। उनके प्रदर्शन के कारण प्रशंसकों और सरकार से मिलने वाला समर्थन भी काफी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+