Olympics 2024: ओलंपिक में जब एथलीटों को आतंकवादियों ने बना लिया था बंधक! तब से बदल गए सुरक्षा के नियम
Munich Olympics 1972: वो दिन वाकई बहुत भयानक था! सुबह करीब 4 बजे के बाद एक ऐसा हमला शुरू हुआ जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। ट्रैकसूट पहने आठ लोग म्यूनिख के ओलंपिक विलेज में बाड़ फांदकर घुस आए, जोकि अपने साथ बैग में राइफलें और ग्रेनेड लेकर आए थे। साल 1972 म्यूनिख ओलंपिक खेलों में हुए नरसंहार को शायद ही कोई कभी भूल पाएगा। इस हमले के बाद ओलंपिक में खिलाड़ियों की सुरक्षा में कई बड़े बदलाव देखने को मिले।
कैदियों की रिहाई करना था उद्देश्य
म्यूनिख ओलंपिक में जिन आतंकियों ने हमला किया वे ब्लैक सितंबर नामक संगठन के सदस्य थे- जो फिलिस्तीन मुक्ति संगठन से जुड़ा हुआ था। उनका मिशन इजरायली एथलीटों को बंधक बनाना और 236 कैदियों की रिहाई की मांग करना था।

नरसंहार ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया
हालांकि, उनका ये मिशन सफल नहीं हो सका, रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के शुरू होने के लगभग 20 घंटे बाद, बंधक बनाने वालों में से पांच की मौत हो गई, साथ ही इजरायल की ओलंपिक टीम के 11 सदस्य और एक पश्चिम जर्मन पुलिसकर्मी भी मारे गए। इस हमले ने खेल जगत की आंखें खोल दीं, और 5 से 6 सितम्बर, 1972 के म्यूनिख नरसंहार के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दीर्घकालिक परिणाम हुए।
34 घंटों के लिए स्थगित कर दिया ओलंपिक
ओलंपिक में इस हमले के बाद पश्चिमी सरकारों को आतंकवाद के खतरे के प्रति जागरूक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक खेलों को कुल 34 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया, तथा 6 सितंबर की सुबह मुख्य प्रतियोगिता स्टेडियम में इजरायलियों के लिए एक स्मारक का आयोजन किया गया। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष एवरी ब्रुंडेज ने घोषणा की कि "खेल जारी रहना चाहिए।"
इजरायली टीम लौट गई थी वापस
दूसरी ओर मेयर के आदेश पर इजरायली टीम के शेष सदस्य तुरंत घर लौट गए। 86 वर्षीय रेसवॉकर शॉल लैडनी, जो हमले में बच गए थे, उन्होंने मीडिया को बताया कि, इजरायल के प्रति शत्रुतापूर्ण देशों ने इजरायल को विभिन्न खेल मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने से रोकने का असफल प्रयास किया था।
हमले के बाद बदल गया पूरा ओलंपिक खेल
इस हमले के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से ओलंपिक फिर कभी भी पहले जैसा नहीं रहा। खेलों के आयोजकों को भविष्य के हमलों को रोकने के लिए अधिक समर्पित होने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद सुरक्षा बजट में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़ें- Olympics 2024: गर्व से भर देगा ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का गोल्डन इतिहास, यूं ही नहीं है दुनिया में दबदबा
खेलों में अब होते हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में म्यूनिख की तुलना में सुरक्षा पर 50 गुना अधिक खर्च किया गया था। चीन ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक के लिए अकेले सुरक्षा पर 6.5 बिलियन डॉलर खर्च किए। सुरक्षा बजट में वृद्धि की प्रवृत्ति- कर्मियों, निगरानी, उपकरण, बुनियादी ढांचे और अधिक के लिए- वर्तमान में जारी है, यह उन कारकों में से एक है जो किसी भी सरकार को बोली लगाने से पहले लागतों के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर करता है। इस हमले के बाद से ओलंपिक में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications