Paris Olympics me aaj kisne kya jeeta 7 August: पेरिस ओलंपिक में आज किसने क्या जीता?

Paris Olympics me aaj kisne kya jeeta 7 August: पेरिस ओलंपिक में आज 7 अगस्त को कुश्ती के फील्ड में भारत की मेडल की उम्मीदों को तब बड़ा झटका लगा, जब पहलवान विनेश फोगट को बुधवार को 50 किलोग्राम महिला कुश्ती इवेंट से अयोग्य ठहरा दिया गया। विनेश को गोल्ड मेडल मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ना था, लेकिन उनका ये सपना अधूरा ही रह गया। आज अन्य किसी इवेंट में भी भारत को मेडल नहीं मिला।

अंतिम पंघाल कुश्ती के पहले दौर में तुर्की की येतगिल से हारी
भारत की अंतिम पंघाल बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के राउंड ऑफ 16 में तुर्की की ज़ेनेप येतगिल से 10-0 से हार गईं। तुर्की की जेनेप को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजयी घोषित किया गया।

vinesh phogat

अन्नू रानी क्वालिफिकेशन दौर से बाहर
भारत की भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी पेरिस ओलंपिक क्वालिफिकेशन दौर से ही बाहर हो गईं। अन्नु ने 55.81 मीटर के साथ शुरूआत की और अगले दो प्रयासों में 53.22 मीटर और 53.55 मीटर भाला फेंका। वह ग्रुप ए में 16 प्रतियोगियों में 15वें और कुल 26वें स्थान पर रहीं।

टेबल टेनिस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारी
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गई है। महिला टीम को TT इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चौथे स्थान पर रहीं
वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू बुधवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं और भारत के लिए पदक जीतने में असफल रहीं। चीन की होउ झिहुई ने 117 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए पेरिस ओलंपिक में भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+