Paris Olympics 2024: भारत को मिला एक और पदक, जानिए आज कौन जीता और किसकी हुई हार
Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए अच्छा इसलिए रहा क्योंकि एक मेडल आया। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में कांस्य पदक हासिल किया। भारत का इस ओलंपिक में यह तीसरा मेडल है और तीनों ही मेडल शूटिंग से ही मिले हैं। अन्य खेलों में निराशा हाथ लगी।
हॉकी टीम से उम्मीदें थीं लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा। भारत ने अपने चार मैचों में यह पहली हार झेली है। सामने बेल्जियम की टीम थी। बैडमिंटन सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली। उन्होंने एचएस प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा।

उधर पीवी सिन्धु को लेकर एक बड़ा झटका लगा है। पीवी सिन्धु को राउंड 16 में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की मेडलिस्ट की हार से फैन्स को भी निराशा हुई। बैडमिंटन डबल्स में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी को भी हारकर बाहर होना पड़ा है। तीसरे दिन भारत के मैचों का लेखाजोखा नीचे देखा जा सकता है।
- शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर भारत को तीसरा मेडल दिलाया।
- 20 किलोमीटर रेस वॉक में विकास सिंह 30वें स्थान पर रहे, परमजीत सिंह 37वें और आकाशदीप 50वें स्थान पर थे।
- गोल्फ राउंड 1 में शुभंकर टी29 और गगनजीत भुल्लर ने टी56 रैंक हासिल की।
- महिला 20 किलोमीटर रेस वॉक में प्रियंका 41वें नम्बर पर रहीं।
- हॉकी के पूल बी मुकाबले में भारत को हार मिली, बेल्जियम से भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
- 50 किलोग्राम महिला बॉक्सिंग में निखत जरीन चीनी बॉक्सर से हारकर राउंड 16 में बाहर हो गईं।
- मेंस व्यक्तिगत आर्चरी में राउंड 32 में प्रवीण जाधव हारकर बाहर हो गए।
- 50 मीटर राइफल 3 के क्वालिफिकेशन में अंजुम मुदगिल 18वें और सिफ्ट कौर 31वें स्थान पर रहीं।
- सेलिंग मेंस डिंघी में भारत के विष्णु सर्वानन 10वें स्थान पर रहे। रेस 2 में वह 34वें स्थान पर रहे।
- बैडमिंटन मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलेशियाई जोड़ी से हारकर बाहर हुई।
- मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणॉय हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
- महिला सेलिंग डिंघी रेस 1 में भारत की नेतरा कुमानन छठे स्थान पर रहीं।
- बैडमिंटन महिला सिंगल्स के राउंड 16 में पीवी सिन्धु चीन की बिंगजियाओ से हारकर बाहर हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications