Paris Olympics: पीवी सिन्धु और लक्ष्य सेन का धांसू प्रदर्शन, भारत को आज इन खेलों में मिली जीत

Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। भारतीय दल में टेबल टेनिस में मनिका बत्रा बाहर हो गईं। हालांकि बैडमिंटन के पुरुष और महिला इवेंट में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा और दोनों इवेंट्स में जीत दर्ज करने का मौका मिला।

पीवी सिन्धु और लक्ष्य सेन दोनों ने अपने मुकाबले जीते। टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला ने प्री क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर एयर राइफल 3 इवेंट में बेहतरीन कार्य करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया है।

pv sindhu

उधर मुक्केबाजी में एक मेडल करीब है। लवलीना बोरगोहेन ने अपनी बाउट जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है, अगला मैच जीतने पर एक मेडल पक्का है। आज के दिन भारत के मैचों का परिणाम नीचे देखा जा सकता है।

  • स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर एयर राइफल 3 के फाइनल में जगह बनाई, उनके साथी ऐश्वर्य प्रताप फाइनल की रेस में थे लेकिन बाद में बाहर हो गए। गुरुवार को स्वप्निल का फाइनल है।
  • महिला बैडमिंटन में पीवी सिन्धु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेटों में हराते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  • पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन ने भी सीधे सेटों में इंडोनेशिया के शटलर जोनाथन क्रिस्टी को हराकार प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  • टेबल टेनिस के वीमेंस सिंगल्स में श्रीजा अकुला ने सिंगापूर की खिलाड़ी को हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई।
  • आर्चरी के व्यक्तिगत महिला इवेंट में भारत की दीपिका कुमारी ने राउंड ऑफ़ 32 में जगह बनाई।
  • महिला मुक्केबाजी में 75 किलोग्राम भर वर्ग में लवलीना बोरगोहेन ने नॉर्वे की जूनियर विश्व चैंपियन सुन्निवा हॉफस्टेड को 5-0 से पराजित कर दिया।
  • राजेश्वरी और श्रेयसी दोनों शूटिंग में महिला ट्रैप स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं।
  • घुड़सवारी में ड्रेसेज इवेंट में अनुष अगरवाला बाहर हो गए, वह 9वें स्थान पर रहे।
  • महिला टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में मनिका बत्रा हार गईं, उनका मुकाबला जापान की मियु हिरानो से था।
  • तरुणदीप राय आर्चरी के पहले ई राउंड में हारकर बाहर हो गए।
  • बलराज पंवार सेमीफाइनल सी/डी में छठे स्थान पर रहे और 19-24 स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा पूरी की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+