Who is Preethi Pal: बिना पैरों के दौड़कर ओलंपिक में जीता मेडल, 100 मीटर रेस में रचा इतिहास
Who is Preethi Pal: प्रीति पाल की दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में अपना तीसरा मेडल हासिल कर लिया है। 23 वर्षीय एथलीट ने महिलाओं की 100 मीटर टी-35 स्पर्धा के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही वह पैरालिंपिक में ट्रैक इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
जानिए किसने क्या जीता
इससे पहले दिन में अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था। जबकि मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीति का प्रदर्शन शादार रहा क्योंकि उन्होंने अपने इवेंट में 14.21 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। चीन की झोउ जिया ने 13.58 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। जबकि उनकी हमवतन गुओ कियानकियान ने 13.74 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता।

कौन हैं प्रीति पाल
प्रीति पाल उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कसेरू बक्सर की रहने वाली हैं। उनके पिता अनिल कुमार डेयरी चलाते हैं। पैरालंपिक खेलों में T35 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है जिन्हें हाइपरटोनिया, अटैक्सिया, एथेटोसिस और सेरेब्रल पाल्सी जैसे समन्वय संबंधी विकार हैं। प्रीति पाल इस साल की शुरुआत से ही धूम मचा रही हैं। उन्होंने मार्च 2024 में बेंगलुरु में आयोजित 6वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर मजबूत शुरुआत की थी।
इसके अलावा मई में उन्होंने जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। इस जीत ने उन्हें पेरिस पैरालिंपिक में जगह दिलाई, जहां उन्होंने अब एक और ब्रॉन्ड मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। प्रीति का ब्रॉन्ज मेडल इन खेलों में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है।
संघर्ष से भरी है कहानी
प्रीति का संघर्ष किसी प्रेरणा से कम नहीं है। प्रीति को कम उम्र में ही सेरेब्रल पाल्सी का पता चला था और उन्हें मेरठ में इसका इलाज कराने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बावजूद दौड़ने के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ। इसके बाद प्रीति अपने इलाज के लिए दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कोच गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना शुरू किया।












Click it and Unblock the Notifications