India Medal Tally Update: भारत की मेडल टैली में जुड़ गया एक और पदक! हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

India Medal Tally Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इस ओलंपिक में भारत के मेडल टैली अपडेट हो गई है। भारत के पास अब कुल 4 मेडल हो गए हैं, चारों ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। पिछले तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं, और अब चौथा हॉकी टीम ने दिलाया है।

मनु भाकर ने दिलाया पहला मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की झोली में इस सीजन का पहला पदक पदक डाला था।

olympics 2024

दूसरा मेडल भी मनु भाकर ने दिलाया
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जोकि मनु का दूसरा मेडल था।

भारत को स्वप्निल कुसाले ने दिलाया तीसरा मेडल
भारत को तीसरा मेडल भी शूटिंग में ही मिला। निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

ये भी पढ़िए- India vs Spain Hockey: ओलंपिक में हॉकी टीम ने जीत लिया ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला चौथा पदक

हॉकी टीम ने दिलाया भारत को चौथा मेडल
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने एक लंबे इंतजार के बाद भारत को चौथा मेडल दिलाया। स्पेन के खिलाफ टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ये मेडल अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+