Paralympics 2024: भारत के आज के प्रदर्शन पर एक नज़र, जानिए कितने मेडल आए
Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में आज का दिन भारत के लिए उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। भारत को एक मेडल मिला। इससे पहले देर रात को भारत ने दो मेडल हासिल किये थे। क्लब थ्रो इवेंट में धरमबीर का धमाका देखने को मिला था, उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके साथ प्रणव सूरमा ने सिल्वर जीता।
आज हुए इवेंट्स में आर्चरी के मिक्स्ड इवेंट में निराशा हाथ लगी। वहां कांस्य पदक आते-आते रह गया। हालांकि जूडो में भारत को सफलता मिली और कांस्य पदक आया। कपिल परमार ने इस इवेंट में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने 25 मेडल अब तक जीते हैं। आज के प्रदर्शन का लेखा-जोखा यहाँ देखा जा सकता है।

- क्लब थ्रो इवेंट में भारत के धरमबीर ने गोल्ड मेडल जीता, इसी इवेंट में प्रणव सूरमा को सिल्वर मेडल मिला।
- जूडो के J1 इवेंट में कपिल परमार का धमाल देखने को मिला, उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
- आर्चरी के मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन में हरविंदर और पूजा की जोड़ी कांस्य पदक मैच में स्लोवेनिया की जोड़ी से हार गई।
- सिद्धार्थ बाबू और मोना अग्रवाल मिक्स्ड 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में क्रमशः 22वें और 30वें स्थान पर रहे।
- जूडो क्वार्टर फाइनल में कोकिला को कजाकिस्तान की एथलीट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
- महिलाओं की 100 मीटर दौड़ के T12 इवेंट में भारत की सिमरन शर्मा ने फाइनल में जगह हासिल कर ली।
- इसके बाद फाइनल में वह चौथे स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं।
- पावरलिफ्टिंग फाइनल में भारत के अशोक छठे स्थान पर रहे, उनका बेस्ट लिफ्ट 199 किलोग्राम का रहा।












Click it and Unblock the Notifications