Asia Cup, Junior World Cup: भारत में PAK खिलाड़ियों की एंट्री पर बड़ा अपडेट, अब सब कुछ इस रिपोर्ट पर टिका है!
Asia Cup, Junior World Cup: पाकिस्तान आगामी एशिया कप और इस साल के अंत में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय हॉकी टीम को भारत भेजने पर फैसला लेने से पहले सुरक्षा स्थिति (Security Situation) की समीक्षा (Review) करेगा।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक टॉप गवर्नमेंट ऑफिसर ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय टीम को सुरक्षा संबंधी कोई खतरा होगा तो उसे भारत नहीं भेजा जाएगा।
प्रधानमंत्री युवा विकास एवं खेल कार्यक्रम के अध्यक्ष राणा मसूद (Rana Mashood) ने कहा कि पाकिस्तान इन टूर्नामेंटों के लिए भारत तभी जाएगा जब सरकार सुरक्षा स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट होगी।

सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगा पाकिस्तान
पूर्व मंत्री मसूद ने कहा, 'सरकार भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगी और अगर वह संतुष्ट नहीं है तो वह अपने किसी भी खिलाड़ी को भारत भेजकर उसे खतरे में नहीं डालेगी।'
'PAK नागरिकों के लिए स्थिति सुरक्षित नहीं'
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए स्थिति सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा, पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने भारत में होने वाले दो बड़े टूर्नामेंटों के लिए राष्ट्रीय टीमें भेजने के लिए संबंधित मंत्रालयों से सलाह और अनुमति मांगी है। अगले महीने होने वाला एशिया कप 2026 में होने वाले अगले विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी होगा।
सरकार की मंजूरी का भी इंतजार
पीएचएफ के महासचिव राणा मुजाहिद ने स्वीकार किया कि अतीत में पाकिस्तान ने भारत में कुछ अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि, 'अभी स्थिति अलग है, रिश्ते तनावपूर्ण हैं, इसलिए हम तभी आगे बढ़ सकते हैं जब सरकार हमें मंजूरी दे।' उन्होंने कहा कि पीएचएफ सोशल मीडिया पर हॉकी टीम के खिलाड़ियों को दी जा रही धमकियों पर नजर रख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications