पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स ने किए टॉयलेट साफ़ और धोए बर्तन, तब हुई खाने की व्यवस्था, दुनिया भर में बन रहा मजाक

जब पूरी दुनिया की नजरें टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टक्कर पर टिकी हैं, उसी बीच पाकिस्तान से हॉकी से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवता और खेल भावना को शर्मसार कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे पाकिस्तानी हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील बट (Ammad Shakeel Butt) ने एयरपोर्ट पर मीडिया के सामने जो बयान दिया, उसने पूरे पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) और हॉकी फेडरेशन (PHF) की धज्जियां उड़ा दी हैं।

पाक कप्तान ने कहा कि लोग हमारी हार पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन क्या किसी को पता है कि हम वहां किन हालातों में थे? हमें मैच से पहले खुद अपना नाश्ता बनाना पड़ता था, दो-दो घंटे बर्तन धोने पड़ते थे और यहां तक कि अपने कमरों और टॉयलेट की सफाई भी खुद ही करनी पड़ती थी। जब खिलाड़ी का पूरा समय इन कामों में जाएगा, तो वो मैदान पर क्या खाक परफॉर्म करेगा?

pakistan hockey

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंची, तो उन्हें पता चला कि फेडरेशन ने होटल का बिल ही नहीं भरा है। लाहौर से 24 घंटे का सफर तय करने के बाद खिलाड़ी 5-6 घंटे तक कड़ाके की ठंड में सड़कों पर खड़े रहे।

अंत में वहां रह रहे स्थानीय पाकिस्तानियों ने चंदा जुटाकर खिलाड़ियों के रहने और खाने का इंतजाम किया। मजबूरी ऐसी थी कि तीन-तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक ही छोटे से कमरे में रात काटनी पड़ी।

एक तरफ पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) का दावा है कि उन्होंने फेडरेशन को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम होटल और खाने के लिए दी थी। वहीं, कप्तान का आरोप है कि टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों से झूठ बोला कि पैसे नहीं आए हैं। खिलाड़ियों को महज 115 डॉलर में तीन वक्त का खाना और अन्य खर्चे मैनेज करने को कहा गया, जो ऑस्ट्रेलिया जैसे महंगे देश में नामुमकिन है।

कप्तान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब खिलाड़ियों ने अपनी बदहाली के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने चाहे, तो मैनेजमेंट ने उन्हें डराया। उनसे कहा गया कि अगर ये वीडियो बाहर गए तो भारत में हमारा मजाक बनेगा और देश की बदनामी होगी। देश की इज्जत के नाम पर खिलाड़ियों को भूखा और बेइज्जत रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+