नीरज चोपड़ा का सेना में बढ़ा कद, किस पोस्ट पर हुआ प्रमोशन? कितनी होगी नई सैलरी
Neeraj Chopra: भारतीय सेना में सूबेदार और भारतीय एथलीट जगत के दिग्गज नीरज चोपड़ा का कद और ऊपर हो गया है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा का सेना में प्रमोशन हो गया है और उनकी पोस्ट भी की ताकत भी बढ़ गई है।
नीरज चोपड़ा का प्रमोशन 16 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी प्रदान कर दी है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। देश भर में उनका काफी सम्मान है।

दरअसल टेरिटोरियल आर्मी में उनको लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया है। दरअसल यह एक मांड उपाधि है, जो नीरज के योगदान को देखते हुए दी गई है। खेल में योगदान के अलावा राष्ट के प्रति प्रतिबद्धता की वजह से नीरज चोपड़ा को सरकार ने यह मांड उपाधि दी है।
नीरज चोपड़ा को उपाधि देते हुए भारत सरकार के गजट में कहा गया कि प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा 31 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति जी को प्रसन्नता है कि पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा, (परम विशिष्ट सेवा मेडल), पद्मश्री, ग्राम एवं डाकघर खांद्रा, पानीपत हरियाणा को प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक प्रदान करती हैं।
क्या Neeraj Chopra को मिलेगी सैलरी
जहाँ तक सैलरी की बात है, तो महेंद्र सिंह धोनी को भी मांड उपाधि दी गई थी और उनको कोई सैलरी नहीं मिलती है। टेरिटोरियल आर्मी में उनको सर्विस नहीं देनी होती है। नीरज चोपड़ा के साथ भी यही मामला है। उनको भी मांड उपाधि के लिए कोई सैलरी नहीं मिलेगी।
Neeraj Chopra ने किया सेना का समर्थन
हाल ही में नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के खिलाफ टेंशन के दौरान सोशल मीडिया पर देश की सेना को सपोर्ट किया था। उन्होंने अपनी राजपूताना रेजिमेंट के युद्ध उद्घोष 'राजा रामचंद्र की जय' वाला ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि पूरा देश आपके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications