पेरिस ओलम्पिक से पहले नीरज चोपड़ा ने किया बड़ा धमाका, गोल्ड मेडल जीतकर मचाया तहलका
Neeraj Chopra: पेरिस ओलम्पिक से पहले स्टार भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने धमाका कर दिया है। पावो नूरमी गेम्स में नीरज ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में भाला सबसे ज्यादा दूर फेंका और स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।
ये गेम्स फिनलैंड में हो रहे थे। भारत की तरफ से सिर्फ नीरज चोपड़ा ने ही इन गेम्स में भाग लिया था। तीसरे प्रयास में नीरज ने अपना भाला 85.97 मीटर दूर फेंका। वह अन्य एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए नम्बर एक की कुर्सी पर आ गए और पदक जीत लिया।

दूसरे नम्बर पर फिनलैंड के टोनी केरेनन रहे और तीसरा स्थान भी फिनलैंड के ओलिवर हैलेंडर ने हासिल किया। नीरज अपने तीन प्रयासों में उच्चतम स्कोर हासिल करने में सफल रहे लेकिन अन्य प्रयासों में वह भाला उतना दूर नहीं फेंक पाए थे। पांचवां प्रयास फाउल था।
हालांकि उनका प्रयास यही था कि 90 मीटर का मार्क हासिल कर लिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज के ऊपर पेरिस ओलम्पिक में भी नजरें रहने वाली है। वह इसके लिए काफी समय से ट्रेनिंग भी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications