पंडित भी नहीं जानता था कौन हैं नीरज चोपड़ा? बॉलीवुड फिल्मों की तरह बना सीक्रेट शादी का प्लान
Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी गुपचुप तरीके से हो गई और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। रविवार रात को नीरज ने परिवार के सदस्यों के साथ शादी कर ली और बाद में इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी प्रदान की।
हिमानी मोर के साथ नीरज ने शादी की और यह पूरी प्लानिंग के साथ हुआ। टेनिस प्लेयर हिमानी के साथ शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चला और इसके बारे में किसी को पता तक नहीं चल पाया। योजना ही कुछ इसी तरह से बनाई गई थी कि कुछ भी सामने नहीं आया।

अब इस मामले में एक नई खबर सामने आई है। दरअसल नीरज की शादी कराने के लिए पंडित का चयन भी एक योजना के तहत किया गया था। ऐसा पंडित चुना गया था, जो नीरज को जानता नहीं हो। रिपोर्ट्स की मानें, तो नीरज की शादी कराने वाले पंडित को पता नहीं था कि जिसकी शादी करा रहे हैं, वह कौन है।
Neeraj Chopra के चाचा की प्लानिंग
नीरज के चाचा सुरेन्द्र चोपड़ा ने शादी के पूरे इंतजाम किये थे। शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए ही नीरज को नहीं पहचानने वाले पंडित को बुलाया गया। शादी के बाद हिमानी नीरज के गाँव खंडरा भी गई थीं और वहां लगभग 14 घंटे रही थीं। उस दौरान सभी रीति-रिवाज भी फॉलो हुए थे। इस तरह यह शादी बड़े गोपनीय तरीके से हो गई।
Neeraj Chopra की पत्नी भी खिलाड़ी
गौरतलब है कि नीरज की पत्नी हिमानी एक प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर रही हैं। जहाँ तक नौकरी की बात है, तो वह स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर्स कर रही हैं और अमेरिका में रहती हैं। वह बोस्टन में एक यूनिवर्सिटी में रिक्रूटमेंट ऑफिसर के तौर पर काम भी करती हैं।
दहेज़ में नीरज ने क्या लिया?
नीरज ने शादी में कोई दहेज़ नहीं लिया है। महज एक रुपये में ही शादी हो गई। इसके अलावा कपड़े, सामान आदि कोई चीज नहीं ली। हिमाचल की हसीं वादियों में नीरज और हिमानी की शादी में शामिल हुए मेहमानों ने धोती और कुर्त्ता पहना। हरियाणवी ड्रेस कोड रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications