नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, 6 खिलाड़ियों को पछाड़ा, पाकिस्तान के नदीम का क्या हुआ?

Neeaj Chopra: भारत के गोल्डमैन एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर से अपने रंग में लौट आए हैं। शादी के बाद अपने पहले इवेंट में खेलते हुए नीरज चोपड़ा ने धमाल मचा दिया और तिरंगा लहरा दिया। उन्होंने छह एथलीटों को मात देते हुए अहम टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

डायमंड लीग से पहले उनके लिए यह खबर अच्छी है। वर्ल्ड एथलेटिक कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर के तहत खेलते हुए नीरज ने अपने साथ खेल रहे सभी एथलीटों को पछाड़ते हुए धमाकेदार अंदाज में इस साल का आगाज किया है। उन्होंने 84.52 मीटर दूर भाला फेंका।

neeraj chopra

हालांकि दक्षिण अफ्रीका के डॉव स्मिट से नीरज को टक्कर मिली लेकिन वह 82 मीटर से थोड़ा ज्यादा ही दूरी तय कर पाए थे, इस तरह भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस मेडल से उनके आत्मविश्वास में निश्चित रूप से वृद्धि होगी और आने वाले इवेंट्स में फायदा भी मिलेगा।

Neeraj Chopra की दूरी रही कम

नीरज की दूरी देखी जाए, तो कम ही रही है क्योंकि उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। इससे तो वह काफी पीछे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के ही एक अन्य प्लेयर डंकन रॉबर्टसन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तो 71 मीटर की दूरी तरी की थी।

Neeraj Chopra का नहीं हुआ नदीम से मुकाबला

पाकिस्तान के नदीम के साथ नीरज का मुकाबला पेरिस ओलंपिक के दौरान देखने को मिला था। उस समय नीरज दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीतने में सफल रहे थे और नदीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया था। इस बार नदीम इवेंट का हिस्सा नहीं थे। इस वजह से नीरज और उनके बीच टक्कर नहीं हुई।

ओलंपिक में नीरज का दबदबा

भारत के लिए एथलेटिक्स में दो ओलंपिक मेडल जीतने के मामले में नीरज एकमात्र नाम हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था इसके बाद पेरिस में उनसे गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह चोट के साथ ही पेरिस ओलंपिक में खेल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+