'माणिपुर एक साल से जल रहा...', MMA फाइटर ने PM मोदी से रोते हुए लगाई गुहार, वायरल Video में देखें दर्द

MMA Fighter Chungreng Koren: माणिपुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर चुंगरेंग कोरेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चुंगरेंग कोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय हिंसा से प्रभावित माणिपुर में शांति के लिए मदद की गुहार लगायी। उन्होंने यह बात मैट्रिक्स फाइट नाइट में जीत हासिल करने के बाद कही। इस वीडियो में चुंगरेंग कोरेन काफी इमोशनल नज़र आ रहे हैं।

MANIPUR HELP

चुंगरेंग कोरेन ने कहा,"मेरी पीएम नरेंद्र मोदी से गुजरिश है माणिपुर एक साल से जल रहा है। हर दिन लोग मर रहें हैं और कैंप में लोगों को अच्छे से खाना-पीना नही मिल पा रहा हैं। माणिपुर का भविष्य ख़तरे में है। आप से गुजारिश है एक बार माणिपुर आये और जल्द से जल्द माणिपुर को शांति दिलायें।"

कॉग्रेंस ने किया वीडियो शेयर
चुंगरेंग कोरेन का वीडियो वायरल होने के बाद कॉग्रेंस और तमाम हसतियों ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। कॉग्रेंस पार्टी के नेता श्रीनिवासन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ''ये है माणिपुर के चुंगरेंग कोरेन...
काश प्रधानमंत्री के लिए माणिपुर उनके परिवार का हिस्सा होता तो, आज शायद माणिपुर का हर नागरिक रोने को मजबूर नहीं होता।''

एक पत्रकार ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''ये चुंगरेंग कोरेन हैं। चैंपियन खिलाड़ी हैं। जीत मिली तो PM मोदी से गुहार लगाई कि मणिपुर में हिंसा को करीब 1 साल हो गया है। आप मणिपुर जाइए। लोगों का भविष्य ख़तरे में है। कुछ करिए.. वैसे मुझे तो नहीं लगता कि चुनाव से पहले वो ऐसा कुछ करेंगे।"

माणिपुर हिंसा
मैतेई समुदाय को भी जनजाति का दर्जा दिए जाने के क़दम के ख़िलाफ़ तीन मई को कुकी समुदाय के लोगों ने रैलियां निकालकर विरोध जताया था। कुकी आरोप लगाते हैं कि इस दौरान कट्टरपंथी मैतेई समूहों ने इम्फाल और इसके आसपास रह रहे अल्पसंख्यक परिवारों पर हमले किए. वहीं मैतेई कहते हैं कि रैली निकाल रहे कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसा की शुरुआत की। माणिपुर हिंसा में अब तक 200 लोगों की जान जा चुकी हैं। इसमें से दो तिहाई कुकी समुदायें के लोग थे। आज भी माणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+