'मेरा देश महान पर ...', 6 साल बाद मैट पर वापसी करने वाले रेसलर संग्राम सिंह ने क्यों कहा ऐसा? Exclusive
Wrestler-Actor Sangram Singh Exclusive interview: अंतरराष्ट्रीय रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह 6 साल बाद मैट पर वापसी करने जा रहे हैं। बिग बॉस 7 से लेकर कई टीवी शोज में नजर आ चुके संग्राम सिंह 24 फरवरी 2024 को दुबई में होने वाली दुबई प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

जिस उम्र में आम तौर पर खिलाड़ी संन्यास ले लेते हैं उस उम्र में संग्राम सिंह की रेसलिंग कोर्ट में वापसी कर रहे हैं, ये अपने आप में एक अनोखी बात है।
'इंसान तन से नहीं मन से बूढ़ा होता है'
इस बारे में संग्राम सिंह ने वनइंडिया हिंदी से फेसबुक लाइव सेशन में EXCLUSIVE बातचीत की और अपनी फिटनेस का राज खोला। उन्होंने कहा कि 'एज तो सिर्फ नंबर है, इंसान तन से नहीं मन से बूढ़ा होता है। रेसलिंग एक जेंटलमैन का गेम है, आज कल ये काफी लोकप्रिय है।'
'अगर मैं वापसी कर सकता हूं तो...'
'इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे लोगों ने बहुत कुछ किया है। अब मैं इस उम्र में वापसी कर रहा हूं तो मेरा मानना ये है कि पचास-सौ लोग जो कि खुद को बुद्धिजीवी कहते हैं, वो मुझे ट्रोल करेंगे तो वहीं करोड़ों लोग ये सोचेंगे कि इस उम्र में अगर मैं वापसी कर सकता हूं तो वो क्यों नहीं कर सकते हैं।'
आपकी सोच सही होनी चाहिए: संग्राम सिंह
उन्होंने कहा कि' इंसान कभी बूढ़ा नहीं होता है, अगर आपकी सोच सही है और आपकी बॉडी का मूवेंट बंद नहीं होता तो आप हमेशा यंग रहते हैं, मैं हमेशा यही सोचता हूं कि मैं किस तरह से यूथ को मोटिवेट करूं।'
'मेरा देश महान तो मेरा क्या योगदान'
'मेरा देश महान तो मेरा क्या योगदान', मैं हमेशा सोचता हूं कि मैं अपने देश के लिए क्या कर रहा हूं। हमारे से पहले बहुत आए थे और मेरे बाद बहुत लोग आएंगे, बस छोटी सी लेकिन सही बात यही है कि जो हम अपने लिए करते हैं ना वो हमारे साथ ही चला जाता है लेकिन जो दूसरे के लिए करते हैं, वो फिर अमर हो जाता है।'तो मेरा मानना यही है कि हम कुछ ऐसा करें जो कि आउट ऑफ द वे हो।'
फिल्म का नाम 'उड़ान जिंदगी की'
गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह पेशेवर कुश्ती के साथ-साथ बहुत जल्द फिल्म में भी दिखाई देंगे। फिल्म का नाम है 'उड़ान जिंदगी की', जो कि पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। इसी के साथ ही वो विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
शानदार एक्टर और डांसर भी हैं संग्राम सिंह
बता दें कि 21 जुलाई साल 1985 को रोहतक के छोटे से गांव मदीना में जन्मे संग्राम सिंह शानदार एक्टर और डांसर भी हैं।संग्राम सिंह ने साल 2015 में आई फिल्म 'उवा' से एक्टिंग करियर शुरू किया था।
कई रियलिटी शोज में दिखाई पड़े हैं संग्राम सिंह
वो 'सर्वाइवर इंडिया', 'द अल्टीमेट बैटल', 'नच बलिए 7', 'बिग बॉस 7' जैसे रियलिटी शोज में दिखाई पड़ चुके हैं। संग्राम सिंह ने अभिनेत्री पायल रोहतगी से लंबी रिलेशनशिप के बाद शादी की है। दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते हैं।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications