'2 मेडल पाने के बाद भी भीख मांगनी पड़ रही है', Manu Bhaker के पिता ने खेल रत्न अवॉर्ड पर उठाए सवाल
Manu Bhaker Father on Khel Ratna Nominees List: भारत के स्टार शूटर मनु भाकर का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची से बाहर होने से फैंस हैरान हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक भी जीते हैं। ऐसे में मनु भाकर का इस लिस्ट में नाम नहीं होना हर किसी को हैरान कर रहा है।
लिस्ट में मनु भाकर का नाम नहीं (Manu Bhaker)
हालांकि, इस अवॉर्ड के लिए चयन प्रक्रिया कई पहलुओं पर आधारित होती है, जिसमें एथलीट का हालिया प्रदर्शन, उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां, और उस वर्ष के दौरान उनका योगदान अहम होते हैं। चयनकर्ता यह निर्णय लेते हैं कि किसी विशेष वर्ष में किस खिलाड़ी का योगदान अधिक महत्वपूर्ण रहे हैं।

क्या मनु भाकर ने किया था आवेदन
इस वर्ष के खेल रत्न पुरस्कार के लिए मनु भाकर का सिफारिश नहीं किए जाने का मामला चर्चा में है। मनु के पिता रामकिशन भाकर का कहना है कि उनकी बेटी ने खेल रत्न के लिए आवेदन किया था, जबकि खेल मंत्रालय का दावा है कि मनु ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया। इसके अलावा मंत्रालय ने मनु के नाम को स्वत: संज्ञान के आधार पर भी नहीं लिया।
मनु भाकर के पिता का फूटा गुस्सा
स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत करते हुए मनु भाकर के पिता ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर आपको पुरस्कारों के लिए भीख मांगनी पड़े तो फिर ओलंपिक नें दो मेडल जीतने का फायदा ही क्या है। मनु भाकर के पिता के मुताबिक खेल रत्न पुरस्कार के दावेदारों की सूची में उनकी बेटी का नाम ना होना अन्यायपूर्ण है। उनका यह भी कहना है कि समिति के सदस्य इस निर्णय पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि कि यदि सरकार एथलीटों को सम्मानित नहीं करती तो वे किस तरह से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सकती है?












Click it and Unblock the Notifications