Khelo India Games 2025: सेपक टकर ट्रायो इवेंट्स में मणिपुर और असम ने मारी बाजी

Khelo India Games 2025: दीव के घोघला बीच पर चल रहे खेलो इंडिया बीच गेम्स (KIBG) 2025 में उत्तर-पूर्वी राज्यों ने सेपक टकर ट्रायो स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। गुरुवार देर शाम खेले गए फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग में मणिपुर और पुरुष वर्ग में असम ने स्वर्ण पदक जीते। मणिपुर ने महिलाओं की ट्रायो फाइनल में नागालैंड को 2-1 से हराया, जबकि असम ने पुरुषों के फाइनल में दिल्ली को 2-1 से शिकस्त दी।

मणिपुर की महिला टीम की खिलाड़ी जैना देवी लैंगोलजम ने साई मीडिया से बातचीत में कहा कि हम दोनों टीमों ने फाइनल में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन हमने यह साबित किया कि हमारे पास बढ़त थी। उन्होंने पहला सेट जीता, लेकिन हमने आत्मविश्वास के साथ दूसरा और तीसरा सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मणिपुर का सेपक टकर स्पर्धाओं में चौथा पदक है।

Khelo India 1

महिला ट्रायो में स्वर्ण, पुरुष एवं महिला टीम ट्रायो में रजत, और पुरुष ट्रायो में कांस्य पदक इस टीम ने इससे पहले जीते हैं। क्वाड स्पर्धा अभी बाकी है। दिलचस्प बात यह है कि मणिपुर की टीम ने इससे पहले कभी रेत पर अभ्यास नहीं किया था। जैना ने कहा कि जब हमने पहले दिन रेत पर खेला, तो काफी मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब हमें आराम महसूस होता है। अब हमें विश्वास है कि हम बीच और कोर्ट, दोनों पर खेल सकते हैं।

उधर, असम ने भी सेपक टकर में बहुप्रतीक्षित स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होंने पुरुष टीम ट्रायो इवेंट में कांस्य पदक जीता था। बिधुमुखी सिंघा ( जो असम की पुरुष टीम के कोच हैं) ने साई मीडिया को बताया कि असम में न तो सही बीच है और न ही इनडोर सुविधाएं। ऊपर से बारिश लगातार होती रहती है। इन सब के बावजूद जो हमने हासिल किया है, वह हमारे कठिन परिश्रम का फल है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे खुशी है कि मैं इस टीम का कोच हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "असम में बारिश की वजह से अभ्यास करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन हम यहां खेलो इंडिया बीच गेम्स में आए, पहली बार इस सतह पर बिना जूते के खेले, जो हम आमतौर पर नहीं करते। मुझे गर्व है कि यह स्वर्ण पदक असम के लिए आया और हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बिधुमुखी सिंघा, खेलो इंडिया सेंटर (KIC) हैलाकांडी के वरिष्ठ कोच भी हैं। इस सेंटर में सेपक टकरा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

IPL में पहली बार तीन बल्लेबाजों ने मिलकर जड़ दिए 1200 से अधिक रन, फिर भी बाहर हुई टीम, कप्तान बना दुश्मन!
परिणाम -

ट्रायो इवेंट:

पुरुष वर्ग:
स्वर्ण: असम
रजत: दिल्ली
कांस्य: तमिलनाडु, मणिपुर

महिला वर्ग:
स्वर्ण: मणिपुर
रजत: नगालैंड
कांस्य: उत्तर प्रदेश, बिहार

खेलो इंडिया बीच गेम्स 205 के बारे में अधिक जानकारी के लिए: https://beach.kheloindia.gov.in/
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 पदक तालिका के लिए: https://beach.kheloindia.gov.in/medal-tally

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- SRH vs RCB
खेलो इंडिया बीच गेम्स के बारे में

खेलो इंडिया बैनर के तहत आयोजित यह पहला बीच गेम्स है। खेलो इंडिया योजना के खेल प्रतियोगिता और प्रतिभा विकास के तहत 19 मई से 24 मई, 2025 तक दीव, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बीच गेम्स को बढ़ावा देना और बीच गेम्स की पहुँच और लोकप्रियता को बढ़ाना है। इस संस्करण में छह पदक वाले खेल बीच सॉकर, बीच वॉलीबॉल, बीच सेपक टकरा, बीच कबड्डी, पेनकैक सिलाट और ओपन वॉटर स्विमिंग शामिल हैं। दो (गैर-पदक) डेमो गेम- मल्लखंब और रस्साकशी को भी दीव खेलो इंडिया बीच गेम्स में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+