IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- SRH vs RCB

आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला आज यानि शुक्रवार, 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

RCB पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है, लेकिन टीम की नजर अब टॉप-2 में पहुंचने पर है। अगर वो SRH के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो उनके पास दो बार फाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा- एक क्वालिफायर 1 में और दूसरा एलिमिनेटर जीतने पर।

Royal Challengers Bengaluru

SRH चाहेगी आखिरी सफर को सम्मान के साथ खत्म करना
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन उनके पास आज का मैच जीतकर RCB की पार्टी खराब करने का मौका है। साथ ही KKR के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच से पहले SRH की टीम जीत के साथ कुछ आत्मविश्वास भी जुटाना चाहेगी। पैट कमिंस की अगुवाई वाली इस टीम के लिए यह मैच सम्मान बचाओ वाला साबित हो सकता है।

बारिश के कारण बदला वेन्यू
यह मैच असल में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद इसे लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया। इकाना स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी मानी जाती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है।

हेड-टू-हेड: कौन किस पर भारी?
अब तक आईपीएल इतिहास में RCB और SRH के बीच कुल 25 मुकाबले हो चुके हैं:

  • RCB ने जीते हैं: 11 मैच
  • SRH ने जीते हैं: 13 मैच
  • नो रिजल्ट:1 मैच

इस हिसाब से SRH थोड़ी आगे रही है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और स्क्वॉड बैलेंस को देखें तो इस बार बाजी RCB के हाथ लग सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, अथर्व ताइदे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, ट्रैविस हेड, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, स्मरण रविचंद्रन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+