Paris Olympics: किसने जीता पेरिस ओलंपिक का पहला ब्रॉन्ज मेडल, 10 मीटर एयर राइफल के मिक्स्ड टीम ने किया कमाल
Paris 2024 Olympics, Latest News in Hindi: पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला मेडल जीतकर कजाकिस्तान ने खाता खोल लिया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जर्मनी की अन्ना जानसेन और मैक्सिमिलियन उलब्रिख को एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव की कजाकिस्तान टीम से हार का सामना करना पड़ा है। कजाकिस्तान की टीम ने 17-5 के स्कोर से जीत हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
तीसरे स्थान पर रहा कजाकिस्तान
क्वालिफिकेशन राउंड में कजाकिस्तान 630.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि जर्मनी 629.7 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसी स्पर्धा में भारत के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। रमिता और अर्जुन बाबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। वहीं, एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।

भारतीय खिलाड़ियों ने किया निराश
रमिता और अर्जुन पदक दौर में पहुंचने के करीब थे, लेकिन केवल 1.0 अंक से चूक गए और तीन शॉट शेष रहते पांचवें स्थान पर रहे। यह जीत पेरिस ओलंपिक 2024 में कजाकिस्तान का पहला पदक है। प्रतियोगिता के दौरान दोनों का लगातार अच्छा प्रदर्शन उनकी सफलता की कुंजी रहा।
बाबूता ने दूसरे रिले में दमदार शुरुआत की और 10.5, 10.6, 10.5 और 10.9 जैसे स्कोर बनाए। रमिता ने भी अपनी सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3 और 10.1 के स्कोर के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया।












Click it and Unblock the Notifications