Paralympics 2024: कपिल परमार ने दिलाया भारत को 25वां मेडल, जूडो के कांस्य पदक मैच में एकतरफा जीत

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत के धमाका जारी है। भारत ने 25 पदकों के महत्वाकांक्षी आंकड़े को हासिल कर लिया है। 25वां पदक जूडो में मिला है। भारत के कपिल परमार ने कांस्य पदक मुकाबला अपने नाम करते हुए मेडल हासिल कर लिया और भारत के खाते में आज का पहला मेडल जोड़ दिया।

कपिल परमार ने 60 किलोग्राम भार में J1 कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करते हुए ब्राजील के डी ओलिवेरा को पराजित कर दिया। भारतीय एथलीट ने इस मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया और विपक्षी को कोई मौका नहीं दिया। कपिल ने यह मेडल मैच 10-0 से अपने नाम कर लिया।

kapil parmar

हालांकि तीरंदाजी में भारत को निराशा हाथ लगी और सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन में भारतीय जोड़ी को इटली की जोड़ी से पराजय का सामना करना पड़ा। शुरुआत में पिछड़ने के कारण भारतीय जोड़ी के लिए मुकाबला मुश्किल हो गया।

भारत के लिए हरविंदर और पूजा की जोड़ी खेल रही थी और उनको इटली की मिंजो एलिस्टाबेटा और ट्राविसनी स्टेफनो की जोड़ी ने 6-2 के अंतर से हराते हुए फाइनल में जाने से रोक दिया। शुरुआत में पीछे रहने के बाद भारत ने वापसी की लेकिन तक तक इटली ने काम कर दिया था और अंत में एक अंक से पीछे रहते हुए भारतीय जोड़ी 2-6 से मुकाबला हार गई।

सेमीफाइनल में हारने के बाद हरविंदर और पूजा की जोड़ी कांस्य पदक मैच के लिए गई, वहां स्लोवेनिया की जोड़ी ने उनको शूटआउट में हराते हुए मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया। हरविंदर ने धांसू प्रदर्शन किया लेकिन पूजा की तरफ से हल्का प्रदर्शन होने का खामियाजा भारत को उठाना पड़ा और मेडल भी हाथ से गया।

गौरतलब है कि पैरालंपिक खेलों में जाने से पहले भारत की तरफ से कम से कम 25 मेडल्स हासिल करने का लक्ष्य रखा गया था और यह आंकड़ा हासिल किया जा चुका है। अभी और मेडल आने की उम्मीद की जा सकती है। इन 25 मेडल्स में 5 गोल्ड मेडल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+