21 साल के खिलाड़ी ने शान से लहराया भारत का तिरंगा, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

ISSF World Cup 2024, Divyansh Singh: भारत के युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। दिव्यांश ने काहिरा में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में यह कारनामा किया। वर्ल्ड कप के दौरान दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 राइफल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

शेंग लिहाओ के रिकॉर्ड को तोड़ा

चीन के शेंग लिहाओ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दिव्यांश ने अपने नाम इस बड़ी उपलब्धि को दर्ज करने में सफलता हासिल की। भारतीय शूटर दिव्यांश सिंह पंवार टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। दिव्यांश ने शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने क्वालीफाइंग दौर में 632.4 का स्कोर कर टॉप पर अपनी जगह बनाई। टॉप पर रहने की वजह से दिव्यांश फाइनल में एंट्री पाने में सफल रहे।

 Divyansh Singh 1

गोल्ड जीतने के बाद जताई खुशी

24 निशानों के फाइनल में उन्होंने एक बार भी 10 से कम का स्कोर नहीं किया। चौथ और छठ निशान उनका सबसे परफेक्ट रहा जो 10.9 पर लगा। अपनी शानदार जीत के बाद दिव्यांश ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से गोल्ड मेडल जीतने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार गोल्ड जीतने का मौका उन्हें मिला और वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं।

जीत से बढ़ेगा मनोबल

वह पिछले कुछ समय से लगातार शूटिंग पर मेहनत कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें उस तरह का परिणाम नहीं मिल रहा था जिसकी उन्हें आशा थी। उनका यह प्रदर्शन उनके मनोबल को बढ़ाएगा। इसके अलावा भारतीय शूटिंग टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में अर्मेनियाई जोड़ी एल्मिरा करापेटियन और बेनिक खलघटयान को 17-7 से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+