Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का आज आखिरी दिन, भारत के पास मेडल की संख्या बढ़ाने का मौका
पेरिस पैरालिंपिक खेल अब से 24 घंटे से भी कम समय में समाप्त हो जाएंगे। समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे (स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे) स्टेड डी फ्रांस में होगा। समापन समारोह में धावक प्रीति पाल और तीरंदाज हरविंदर सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे।
हालांकि, पैरालिंपिक का अंतिम दिन सिर्फ़ समापन समारोह तक ही सीमित नहीं रहेगा,क्योंकि आज भारतीय एथलीट कुछ इवेंट में भाग लेंगे, और भारत के पदकों की संख्या को 30 से ऊपर ले जाने की उम्मीद करेंगे।

यहां उन इवेंट की सूची दी गई है, जिनमें भारतीय एथलीट 2024 पेरिस पैरालिंपिक के अंतिम दिन भाग लेंगे:
पैरा कैनो:
- महिला एकल कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 सेमीफाइनल - पूजा ओझा (दोपहर 1.30 बजे)
- महिला एकल कयाक सिंगल 200 मीटर केएल1 फाइनल (यदि योग्य हैं) - पूजा ओझा (दोपहर 2.55 बजे)












Click it and Unblock the Notifications