Olympic Medal Winner Prize Money: भारत में ओलंपिक मेडल जीतने वालों को कितना पैसा मिलता है?
Olympic Medal Winner Prize Money: ओलंपिक गेम्स में एक भी मेडल जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात होती है और शायद उसके जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल भी वही होता है, और यही वो मंच होता है, जहां कुछ खिलाड़ी ऐसा कर देते हैं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ओलंपिक मेडल जीतने वालों को कितना पैसा मिलता है? क्या ये पैसा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के अनुसार अलग-अलग दिया जाता है? आइए जानते हैं।
भारत में पदक विजेताओं को इस तरह मिलता है नकद इनाम
दरअसल, ओलंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) या फिर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) नकद इनाम के नाम पर कुछ नहीं देता है। इन खिलाड़ियों को जो भी पैसा मिलता है वो केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलता है। राज्य सरकारों की ओर से मिलने वाली धनराशि अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकती है, इसमें सरकारी नौकरी भी शामिल होती हैं, लेकिन भारत सरकार द्वारा एक निर्धारित राशि दी जाती है।

गोल्ड मेडल जीतने वाले को कितना पैसा मिलता है?
ओलपिंक में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी को केंद्र सरकार की ओर से 75 लाख रुपए दिये जाते हैं। इसके अलावा सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए मिलते हैं, जबकि ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एथलीट 30 लाख रुपए इनाम के तौर पर मिलते हैं।
राज्य सरकार एथलीट को इस तरह देती है इनाम
राज्य सरकार से मिलने वाले इनाम की बात करें तो हरियाणा के पानीपत जिले के नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के तुरंत बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एथलीट के लिए 6 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
खट्टर ने उस समय कहा था कि राज्य सरकार उन्हें '6 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार; एक क्लास-1 सरकारी नौकरी; हरियाणा में कहीं भी रियायती दरों पर एक प्लॉट (50 प्रतिशत रियायत); और पंचकूला में एक एथलेटिक्स सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जिसके प्रमुख नीरज चोपड़ा होंगे।'
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में कब उतरेगी भारतीय हॉकी टीम? इस घातक टीम से होगा पहला मैच
मुख्यमंत्री ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले हरियाणा के बजरंग पुनिया को 2.5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी और रियायती दरों पर प्लॉट देने की भी पेशकश की थी। इसी तरह से खट्टर सरकार ने राज्य के अन्य पदक विजेताओं के लिए भी अलग अलग घोषणाएं की थी। इस तरह अन्य राज्य भी अपने खिलाड़ियों के द्वारा पदक जीतने पर उन्हें नकद राशि के अलावा बहुत कुछ देते हैंं।












Click it and Unblock the Notifications