Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में कब उतरेगी भारतीय हॉकी टीम? इस घातक टीम से होगा पहला मैच
INDIAN MEN'S HOCKEY TEAM SCHEDULE: पेरिस ओलंपिक 2024 की आधिकारिक तौर पर शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। भारतीय एथलीट विश्व के सबसे बड़े मंच पर देश का तिरंगा लहराने के लिए तैयार है। ओलंपिक को लेकर जारी इस सीरीज में आज हम भारतीय मेंस हॉकी टीम के फुल शेड्यूल पर एक नजर डालेंगे, और जानेंगे उनका अभियान कब और किसके खिलाफ शुरू हो रहा है।
हॉकी टीम का पहला मैच कब है?
भारतीय मेंस हॉकी टीम पेरिस 2024 ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को करेगी, जहां पहले मैच में उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा।

पूल बी में है भारतीय हॉकी टीम
एफआईएच (FIH) रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज भारत, पेरिस 2024 में पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम (विश्व नंबर 2), ऑस्ट्रेलिया (विश्व नंबर 5), अर्जेंटीना (विश्व नंबर 7), न्यूजीलैंड (विश्व नंबर 10) और आयरलैंड (विश्व नंबर 12) के साथ पूल बी में है। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया दोनों पूर्व ओलंपिक चैंपियन हैं।
साल 2023 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस 2024 के लिए अपना स्थान सुरक्षित करने वाली भारतीय हॉकी टीम का सामना 1 अगस्त को डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम और अगले दिन टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा।
हॉकी में दुनिया की नंबर वन टीम है नीदरलैंड
रिकॉर्ड आठ बार की चैंपियन भारत ने टोक्यो 2020 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। यह 41 साल के अंतराल के बाद हॉकी में भारत का पहला ओलंपिक पदक था। दूसरी ओर दुनिया की नंबर 1 नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान फ्रांस 2024 पेरिस ओलंपिक में 12 टीमों के पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए में हैं।
पदक के लिए आठ अगस्त को होंगे मैच
ग्रुप चरण में टीमें एक-दूसरे से एक बार खेलेंगी और प्रत्येक पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। पेरिस 2024 ओलंपिक पुरुष हॉकी पदक दौर के मैच 8 अगस्त को होने हैं।
ये भी पढ़ें- Olympic Games 2024: ओलंपिक गेम्स में पहली बार किस भारतीय महिला ने भाग लिया?
भारतीय हॉकी टीम का फुल शेड्यूल
- 27 जुलाई, शनिवार- भारत बनाम न्यूजीलैंड, 9:00 PM, IST, मैदान- स्टेड यवेस-डु-मनोर, पेरिस
- 29 जुलाई, सोमवार- भारत बनाम अर्जेंटीना 4:15 PM
- 30 जुलाई, मंगलवार- भारत बनाम आयरलैंड 4: 45 PM
- 1 अगस्त, गुरुवार- भारत बनाम बेल्जियम 1:30 PM
- 2 अगस्त, शुक्रवार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4:45 PM












Click it and Unblock the Notifications