Paris Olympics 2024: ओलंपिक के गोल्ड मेडल में कितना होता है सोना? हैरान कर देगी ये रोचक जानकारी

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 की शुरूआत हो चुकी है। हर एथलीट का सपना होता है कि उसे कम से कम एक बार ओलंपिक में खेलने का मौका मिले। किसी भी एथलीट का जीवन तब सही मायने में सफल हो जाता है, जब उसे गोल्ड जीतकर चैंपियन बनने का अवसर प्राप्त होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खिलाड़ियों को मिलने वाला गोल्ड मेडल क्या सच में गोल्ड से बना होता है? आइए जानते हैं।

गोल्ड मेडल पर किस-किस का चित्र होता है?
दरअसल, ओलंपिक पदक पर ग्रीक देवी नाइकी का चित्र अंकित होता है, इसके साथ ही मेडल पर एफिल टॉवर बना होता है। इसके अलावा मेडल पर 1896 में पहले ओलंपिक की मेजबानी करने वाले स्टेडियम को भी बनाया गया है।

neeraj chopra

गोल्ड मेडल में कितना गोल्ड होता है?
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अनुसार, एक स्वर्ण पदक कम से कम 92.5% चांदी से बना होता है और उस पर लगभग 6 ग्राम शुद्ध सोना चढ़ाया जाता है। इसकी कीमत लगभग $758 या लगभग ₹63,501.72 होती है। ओलंपिक में पूरी तरह से गोल्ड से बने मेडल सिर्फ 1992 के स्टॉकहोम ओलंपिक में दिए गए थे।

भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण किसने दिलाया?
दरअसल, भारत का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक अभिनव बिंद्रा ने चीन में जीता था। उन्होंने 11 अगस्त, 2008 को बीजिंग में आयोजित 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज चोपड़ा 7 अगस्त 2021 को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे, नीरज अभिनव के बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं।

ये भी पढ़ें- Olympics 2024: लक्ष्य सेन के साथ परिवार भी कर रहा मेडल की तैयारी! पेरिस में बेटे तक ऐसे पहुंच रहा घर का खाना

ओलंपिक में भारत ने अब तक कितने गोल्ड मेडल जीते हैं?
ओलंपिक में भारत ने अब तक 10 गोल्‍ड सहित कुल 35 मेडल अपने नाम किए हैं। भारत को मेडल दिलाने में सबसे बड़ा योगदान मेंस हॉकी टीम का है, जिसमें 10 में से 8 गोल्‍ड जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+