Divya Deshmukh Net Worth: दिव्या के बैंक अकाउंट में कितना पैसा? जानिए चेस स्टार की कुल नेटवर्थ

Divya Deshmukh Net Worth: शतरंज में भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं दिव्या देशमुख ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए महज 19 साल की उम्र में ही इतिहास रचने का काम किया है। दिव्या ने हमवतन कोनेरू कम्पी को हराते हुए चेस वर्ल्ड कप में अपना झंडा गाड़ दिया और जीतने के बाद बावुक हो गईं।

दिव्या के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने खुद से काफी ज्यादा अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी को पराजित किया और इस सफर में चीन की कई महिलाओं को पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल ड्रॉ होने के बाद टाई ब्रेकर में गया था, इसे दिव्या ने जीत लिया।

divya deshmukh

दिव्या को जीत दर्ज करने के बाद बतौर प्राइज मनी 42 लाख रुपये की धन राशि मिली थी। उनके साथ पराजित होने वाली हम्पी को 30 लाख की धन राशि मिली। इस बीच फैन्स को उनको कुल कमाई और नेटवर्थ के बारे में भी जानना है।

Divya Deshmukh की नेटवर्थ

दरअसल दिव्या की मुख्य कमाई जो भी होती है, वह चेस से ही होती है। उनकी आय का अन्य को साधन नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कम उम्र में ही दिव्या देशमुख करोड़पति हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 7 से लेकर 8 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।

Divya Deshmukh का परिवार

दिव्या के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं और पांच साल ही उम्र से ही उन्होंने बेटी को चेस खिलाना शुरू कर दिया था, समय के साथ वह इस गेम में अच्छा करते हुए आगे बढती चली गईं। दिव्या देशमुख नागपुर से आती हैं। पांच साल की उम्र में ही उन्होंने नेशनल अंडर 7 प्रतियोगिता अपने नाम कर ली थी।

दिव्या की कुछ उपलब्धियां

इसके अलावा पिछले साल ही उन्होंने जूनियर गर्ल्स अंडर 10 इवेंट अपने नाम किया। साल 2023 में वह इंटरनेशनल मास्टर भी बन चुकी हैं। इसके अलावा ब्राजील में अंडर 12 इवेंट में भी उनको जीत मिली थी। इस तरह वह लगातार आगे बढ़ते हुए वर्ल्ड कप में भी जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+