फुटबॉल जगत के दो भाइयों की भयंकर एक्सीडेंट में मौत, जानिए कौन थे ये खिलाड़ी? 22 जून को हुई बड़े भाई की शादी
Andre Silva and Diogo Jota: पूर्तगाल और लिवरपूल कस स्टार फुटबॉलर की मौत से खेल जगत सदमे में है। पुर्तगाली खिलाड़ी डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा दोनों की मृत्यु हो गई। यह दुखद निधन स्पेन में एक कार दुर्घटना के दौरान हुआ। फैन्स को इससे बड़ा गहरा झटका लगा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार जोटा और उनके भाई की मौत स्थानीय समय के अनुसार रात 12 बजकर 30 मिनट पर हो गई। जोटा पुर्तगाल के सकेंड-टियर क्लब पेनाफिल के लिए खेला करते थे। उनकी उम्र महज 28 साल थी। उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी साथ में थे।

Andre Silva भी थे प्लेयर
जोटा तो पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए भी खेल चुके थे। जोटा के भाई आंद्रे सिल्वा 25 साल के थे और एक पेशेवर फुटबॉलर थे, जो पुर्तगाल की दूसरी डिवीजन लीग में एफसी पेनाफिएल के लिए खेलते थे। उन्होंने हाल ही में अपना सीज़न पूरा किया था, जिसमें उनकी टीम लीग में 11वें स्थान पर रही।
अहम बात तो यह है कि हाल ही में (22 जून) डिओगो की शादी हुई थी। शादी का जश्न कुछ ही दिनों के बाद मातम में बदल गया। किसी ने नहीं सोचा था कि इस तरह दोनों भाई एक साथ चल बसेंगे। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी का टायर फट गया और आग लग गई।
Andre Silva के भाई जोटो की अंतिम रील
घातक हादसे से महज कुछ घंटे पहले पत्रूनी रूते कार्डोसो के साथ डियोगो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक वीडियो साझा किया था। यह उनकी शादी की रील थी, खुशियों से भरी यादें, कुछ अनदेखी तस्वीरें और साथ निभाने का वादा समेटे हुए उनकी पोस्ट आई थी लेकिन किसी को नहीं पता था कि दोनों की यह अंतिम रील होगी।
डिओगो और उनकी पत्नी कार्डोसो लम्बे समय से एक-दूसरे को जानते थे, 12 साल पहले दोनों मिले थे और अंत में 22 जून को एक-दूसरे के हो गए लेकिन वैवाहिक जीवन में उनका साथ कुछ ही दिनों का था। हालांकि दोनों के तीन बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications