शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप, सीएम आतिशी ने तुरंत दिया जवाब

भारतीय महिला ग्रैंड मास्टर तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार के ऊपर आरोप लगाए हैं। तानिया का कहना है कि शतरंज ओलंपियाड जैसे आयोजनों के दौरान उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दिल्ली सरकार की तरफ से कोई मान्यता नहीं दी गई। उन्होंने सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल को इस पर ध्यान देना का आग्रह किया।

तानिया ने कहा कि 2022 के शतरंज ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य औद दो साल बाद गोल्ड के साथ वापस आने पर भी सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया गया। उनका कहना था कि अन्य राज्य अपने प्लेयर्स के प्रदर्शन के बाद ख़ुशी जताते हैं और जश्न भी मनाते हैं।

tania sachdev

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब देते हुए तानिया को कहा कि हमने हमेशा अपने प्लेयर्स का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम विशेष रूप से स्कूलों में ऐसा करते हैं। आगे उनका कहना था कि आपसे मिलकर जानना अच्छा रहेगा कि हम शतरंज के लिए क्या कर सकते हैं। मेरा ऑफिस आपसे सम्पर्क करेगा और वास्तव में आपके विचार सुनने के लिए मैं उत्सुक हूँ।

इस साल सितम्बर में बुडापेस्ट में हुए 45वें चेस ओलंपियाड में भारत ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। पुरुष और महिला वर्ग में पहली बार भारत ने धमाका किया था। यूएस ने पुरुष वर्ग में दूसरा और महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया था। मेंस स्पर्धा में उज्बेकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।

गौरतलब है कि भारत की पुरुष टीम में डी गुकेश, अर्जुन और प्रज्ञानन्द थे। गुकेश और अर्जुन ने अपने मैचों में जीत दर्ज करते हुए भारत को लीड दिल दी। इसके बाद प्रज्ञानन्द ने भी मुकाबला अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। उसी तरह महिला टीम में हरिका द्रोनावली, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वन्तिका अग्रवाल और तानिया सचदेव थीं। हरिका, दिव्या और वन्तिका ने मैच जीते और वैशाली ने ड्रॉ खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+