दीप्ति ने दिलाया भारत को 16वां मेडल, पैरालंपिक में फर्राटेदार दौड़ से किया सभी को हैरान

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत को 16वां मेडल दीप्ति जीवांजी ने दिलाया। महिलाओं की 400 मीटर हीट के टी20 इवेंट में दीप्ति ने फर्राटेदार दौड़ के दम पर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि दीप्ति सिल्वर मेडल की दौड़ में शामिल है।

दीप्ति ने 55.82 का समय लेते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमा लिया। हालांकि उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन उनसे आगे युक्रेन की एथलीट रहीं। नम्बर दो पर तुर्की की एथलीट रहीं। दीप्ति का रिएक्शन टाइम कम था लेकिन शुरू में ज्यादा तेजी नहीं दिखा पाईं।

Deepthi Jeevanji

अंतिम समय में दीप्ति ने फर्राटा भरते हुए सिल्वर की तरफ कदम बढाए थे लेकिन तुर्की की एथलीट ने पीछे से आकर दीप्ति को क्रॉस कर लिया और सिल्वर की उम्मीदों को झटका दिया। दीप्ति को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा लेकिन भारत के लिए यह दिन का पहला मेडल रहा।

इससे पहले राइफल शूटिंग में भारत को मेडल की उम्मीद थी। अवनि लेखरा ने फाइनल में प्रवेश पा लिया था। वहां अवनि का निशाना ठीक तरह से नहीं लग पाया और भारत की मेडल जीतने की उम्मीदें टूट गई। अवनि लेखरा ने अपना अभियान पांचवें स्थान के साथ समाप्त किया, टॉप तीन में आने पर मेडल आ सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+