'मैं हर दिन रोती थी, करोड़ों का कर्जा हो गया था', दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी का हैरान करने वाला खुलासा
David Beckham News: फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम और उनकी पत्नी, फैशन डिज़ाइनर विक्टोरिया बेकहम ने हाल ही में अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि विक्टोरिया के महंगे फैशन ब्रांड 'विक्टोरिया बेकहम' के कारण उनके विवाह पर बहुत गहरा तनाव पड़ा था। बाहर से यह बिज़नेस सफल दिखता था, लेकिन असल में यह लगातार पैसा गंवा रहा था और बेकहम दंपत्ति इसे संभाल नहीं पा रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका ब्रांड करोड़ों डॉलर के कर्ज़ में डूब चुका था।
बिजनेस की चुनौतियों पर खुलकर की बात (David Beckham News)
विक्टोरिया ने पहली बार इस बिजनेस की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह बिज़नेस मेरे लिए सब कुछ है, यह पूरी तरह से मैं हूं। लेकिन यह एक कठिन यात्रा रही है। मैंने लगभग सब कुछ खो दिया। और वह एक अंधेरा समय था। उन्होंने बताया कि वह हर दिन काम पर जाने से पहले रोती थीं क्योंकि वह खुद को "फायर फाइटर" जैसा महसूस करती थीं। उन्होंने कहा कि उनका बिज़नेस करोड़ों पाउंड के घाटे में था। विक्टोरिया को डेविड से बिज़नेस के बारे में बात करनी पड़ती थी क्योंकि वह इसमें भागीदार थे, और उन्हें यह करना बिल्कुल नापसंद था।

डेविड बेकहम का टूटा दिल
डेविड बेकहम ने स्वीकार किया कि विक्टोरिया का उनसे पैसे मांगना उनके लिए दिल तोड़ने वाला था। उन्होंने याद किया कि जब वे मिले थे, तब विक्टोरिया उनसे कहीं ज्यादा अमीर थीं और उन्होंने ही उनका पहला घर खरीदा था। डेविड ने कहा कि उनके लिए मेरे पास आकर यह कहना, 'हमें और पैसे चाहिए, बिज़नेस को और पैसों की ज़रूरत है', यह हम दोनों के लिए मुश्किल था। मेरे पास लगातार इसे जारी रखने के लिए पैसा नहीं था। मैंने आखिर में कहा कि यह ऐसे जारी नहीं रह सकता।
पौधों पर खर्च होते थे लाखों रुपये
बिजनेस में मोड़ तब आया जब डेविड बेलहसेन को एक पार्टनर के तौर पर लाया गया। उन्होंने लागत में कटौती के उपाय किए। बेलहसेन ने बताया कि बिजनेस के आसपास ऐसे लोग थे जो उन्हें पैसा गंवाने से नहीं रोक रहे थे। उन्होंने एक चौंकाने वाला उदाहरण देकर बताया कि ऑफिस के पौधों पर हर साल £70,000 खर्च होते थे, और उन्हें पानी देने वाले को £15,000 अलग से दिए जाते थे। यह खर्च लगभग 85,000 पाउंड (85 लाख रुपये से अधिक) था।












Click it and Unblock the Notifications