‘दंगल गर्ल’ ऋतु फोगाट ने MMA वापसी को लेकर भरी हुंकार – विपक्षी खिलाड़ी को ललकारा

Ritu Phogat Next MMA Fight: भारत की दंगल गर्ल ऋतु फोगाट पिछले साल मां बनने के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में वापसी करने के लिए अमेरिका में जमकर पसीना बहा रही हैं। फोगाट 20 फरवरी की शाम कतर के दोहा में होने वाले ONE 171: Qatar इवेंट में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगी। उनका सामना एटमवेट MMA फाइट में जापान की अनुभवी स्टार अयाका मियूरा से होगा। ये उनके लिए बहुत कड़ी परीक्षा होगी।

रेसलिंग और फोगाट नाम एक दूसरे के पूरक हैं क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने महिला रेसलिंग में देश का नाम आगे बढ़ाया। ऋतु ने रेसलिंग को छोड़कर 2019 में MMA की दुनिया में जीत के साथ आगाज किया था। 2019 से लेकर 2022 तक उन्होंने 7-3 (जीत-हार) का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया। उसके बाद शादी और बच्चे के जन्म के चलते वो खेल से दूर हो गईं। लेकिन अब वो पूरी लगन के साथ दोबारा केज में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

ritu phogat

मैच की तैयारी और वापसी को लेकर फोगाट पूरी तरह से आश्वस्त

"द इंडियन टाइग्रेस" उपनाम से मशहूर फोगाट अपनी वापसी को लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि एक एथलीट के लिए ट्रेनिंग से दूर रहना मुश्किल होता है। मैं वापसी करने जा रही हूं। आखिरकार वो समय आ गया है। मैं दबाव में बिल्कुल भी नहीं हूं क्योंकि मुझे दो साल का गैप मिला तो उसमें मेरा शरीर रिकवर भी हुआ है। मैं आठ साल की उम्र से लगातार ट्रेनिंग करती आ रही थी, बीच में कभी आराम नहीं किया। ये दो साल मेरी बॉडी की रिकवरी के लिए अच्छे रहे।"

प्रतिद्वंदी को लेकर क्या है उनकी राय?

30 वर्षीय भारतीय MMA फाइटर का सामना अयाका मियूरा से होने जा रहा है, जो कि अपनी पिछली तीन फाइट को जीतने में सफल रही हैं। उन्होंने अपने विरोधी को अच्छी तरह से जांचा-परखा है और इस बारे में कहा, "जब मैं रिंग में होती हूं कि ये नहीं सोचती कि वो लगातार तीन मैच जीती हैं या मैं दो पिछले मैच हारी हूं। मैं अपना 100 प्रतिशत देती हूं, जो भी मैंने मेहनत की है।"

मैच की भविष्यवाणी और फैंस के नाम संदेश

फोगाट किसी तरह की भविष्यवाणी करने की बजाय तैयारी पर ज्यादा जोर देती हैं। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ इस मैच को जीतना चाहती हूं। मुझे अपनी जीत होते हुए दिख रही है। मुझे मैच जीतना है फिर चाहे वो पहले राउंड या किसी भी राउंड में आए।"

"मैं अपने सभी फैंस के लिए यही कहूंगी कि इंडियन टाइग्रेस मजबूत वापसी करने वाली है। आप अपना प्यार बनाकर रखें। मैं यही कहूंगी कि सभी को एक नई इंडियन टाइग्रेस देखने को मिलेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+