धोनी की आईपीएल सैलरी से ज्यादा टैक्स भरेंगे डी गुकेश, जानिए कितनी राशि देनी होगी

चेस में सबसे कम उम्र में चैम्पियन बनकर डी गुकेश ने धमाल मचा दिया था और एक बड़ी रकम उनको बतौर इनामी राशि मिली। गुकेश को इसके ऊपर टैक्स भी देना पड़ेगा। यह राशि भी करोड़ों में होने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल सैलरी भी उतनी नहीं है।

धोनी की इस बार आईपीएल में जितनी सैलरी होगी, उससे ज्यादा टैक्स डी गुकेश को देना है। रिपोर्ट्स की मानें, तो गुकेश को 4.67 करोड़ की धन राशि टैक्स के तौर पर देनी होगी। दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल सैलरी ही 4 करोड़ रुपये है।

gukesh and dhoni

धोनी को इस सीजन अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया गया था। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को टीम को फाइनल में हराते हुए चेस वर्ल्ड में धमाका किया था। टैक्स के बाद उनकी इनामी राशि 11 करोड़ 34 लाख रुपये तक रह जाएगी।

भारत में 15 लाख की रकम के बाद टैक्स 30 फीसदी होता है। 5 करोड़ से ज्यादा राशि के बाद 37 फीसदी तक सरचार्ज लगता है। इस वजह से गुकेश के ऊपर भी टैक्स लगना है। इनामी राशि का अमाउंट ज्यादा होने के कारण आयकर की रकम भी बढ़ गई।

गुकेश ने कहा था कि चेस उन्होंने पैसे के लिए कभी नहीं खेला। गेम से पैसा कमाने का उद्देश्य उनका नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मैं चेस में आया, तो परिवार को मुश्किल फैसले भी लेने पड़े। मेरे पैरेंट्स खराब वित्तीय और भावुक दौर से गुजरे। हम अब सहज हैं और पैरेंट्स को कुछ सोचना नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+