ग्लासगो में भारत के नक्शे के साथ घटिया हरकत, भड़क गईं महिला प्लेयर्स, रेस्टोरेंट वाले को सरेआम दिखाई औकात

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया, लेकिन इस ऐतिहासिक सफलता के बीच ग्लासगो में एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने खिलाड़ियों का ध्यान जीत से हटाकर एक संवेदनशील मुद्दे पर ला दिया। भारतीय दल के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल किए गए नैपकिन पर भारत का अधूरा नक्शा छपा था। जैसे ही खिलाड़ियों की नजर उस पर पड़ी, मामला तूल पकड़ गया।

यह घटना ग्लासगो के मशहूर भारतीय रेस्तरां मिस्टर सिंह्स इंडिया द होम ऑफ करी में हुई, जहां भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया गया था। नैपकिन पर बने नक्शे में भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को नहीं दिखाया गया था। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन असम से आती हैं, उन्होंने इस पर तुरंत आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि देश का कोई भी हिस्सा अलग नहीं किया जा सकता और भारत का नक्शा हमेशा पूरी तरह दिखाया जाना चाहिए।

lovlina borgohain

फेडरेशन ने भी उठाया मुद्दा

मामला यहीं नहीं रुका। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि नक्शे में सिर्फ उत्तर-पूर्व ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर का भी सही चित्रण नहीं किया गया है। उन्होंने रेस्तरां प्रबंधन से तुरंत इन नैपकिन को हटाने और भविष्य में सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की।

दिलचस्प बात यह है कि यह रेस्तरां ग्लासगो के सबसे लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां में गिना जाता है। पिछले 30 वर्षों से यह पंजाबी डिश और भारतीय मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। कई अंतरराष्ट्रीय टीमें और विदेशी मेहमान भी यहां आते रहे हैं। हालांकि विवाद सामने आने के बाद रेस्तरां की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

भारत ने कर दी पदकों की बारिश

इस विवाद के बावजूद भारतीय बॉक्सिंग टीम का प्रदर्शन चर्चा का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। भारत ने इस बार बॉक्सिंग में इतिहास रचते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र ने सिल्वर मेडल हासिल किए। बॉक्सिंग में 10 पदकों के साथ यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का सबसे सफल अभियान साबित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+