CWG 2026 Medals Tally: एक ही दिन में मिले 16 मेडल, रातोंरात तालिका में चौथे स्थान पर भारत

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए शनिवार का दिन यादगार साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 16 पदक अपने नाम किए। इस जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत भारत की कुल पदक संख्या 39 पहुंच गई और टीम मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

भारत की इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग टीम का रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बॉक्सिंग अभियान है।

Commonwealth Games 2026

अन्य खेलों में भी मिले मेडल

बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पैरा एथलेटिक्स में भारत ने रिकॉर्ड सात पदक जीते, जबकि ट्रैक एंड फील्ड में भी कई एथलीट पोडियम पर पहुंचे। इन प्रदर्शन ने भारत की मेडल टैली को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। एथलेटिक्स के दौरान जेवेलिन में भारत के दो प्लेयर्स नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने पोडियम तक का सफर तय किया, दोनों ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमाते हुए धमाल मचाया।

लंबी छलांग के साथ भारत चौथे स्थान पर

अब तक भारत के खाते में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक आ चुके हैं। कुल 39 पदकों के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है। अंतिम दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद बनी हुई है। तालिका में नीचे चल रहा भारत अचानक एक ही दिन में ऐसे ऊपर आया, जिसने हर किसी को हैरान करने पर मजबूर कर दिया। बॉक्सिंग भारत का मजबूत पक्ष रहा है, इसने इस बार भी धमाल मचाते हुए गोल्ड मेडल्स की बारिश कर दी।

इन बॉक्सरों को मिला गोल्ड

  • साक्षी चौधरी (महिला 51 किग्रा) - स्वर्ण पदक
  • प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा) - स्वर्ण पदक
  • जैस्मिन लांबोरिया (महिला 57 किग्रा) - स्वर्ण पदक
  • प्रिया घंघास (महिला 60 किग्रा) - स्वर्ण पदक
  • अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा) - स्वर्ण पदक
  • सचिन सिवाच (पुरुष 60 किग्रा) - स्वर्ण पदक
  • अंकुश पंघाल (पुरुष 80 किग्रा) - स्वर्ण पदक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+