Vice President: भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस खेल के हैं बादशाह, कॉलेज में बने थे चैंपियन

Vice President Election 2025: एनडीए के सीनियर बीजेपी लीडर सीपी राधाकृष्णन ने 9 सितंबर 2025 को हुए चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और देश के माननीय उपराष्ट्रपति बने। सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। एनडीए उम्मीदवार और पूर्व राज्यपाल राधाकृष्णन को कुल 452 प्रथम वरीयता वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही मिल पाए। लगभग 96% सांसदों ने इस चुनाव में मतदान किया।

रह चुके हैं टेबल टेनिस के चैंपियन (Vice President Election 2025)

राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने से न सिर्फ एनडीए की ताकत और मज़बूत हुई है बल्कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को भी देश की नई दिशा मानकर देखा जा रहा है। वे इससे पहले चार राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं और दो बार कोयंबटूर से सांसद भी चुने गए। राजनीति और प्रशासन में अनुभव रखने वाले राधाकृष्णन का व्यक्तित्व सिर्फ इन्हीं क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। कॉलेज के दिनों में वे टेबल टेनिस के चैंपियन भी रहे हैं। खेलों के प्रति उनकी रुचि और मेहनत ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

CP Radhakrishnan 1

सीपी राधाकृष्णन ने कहां से की है पढ़ाई

राधाकृष्णन ने तमिलनाडु के तूतुकुड़ी स्थित वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने कॉलेज स्तर की टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीती और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह जीत उनके शुरुआती सार्वजनिक उपलब्धियों में से एक थी, जिसने उन्हें सहपाठियों और शिक्षकों के बीच अलग पहचान दिलाई। टेबल टेनिस के अलावा वे लंबी दूरी की दौड़ में भी अच्छे धावक रहे। उनकी फिटनेस और सहनशक्ति उन्हें ट्रैक एंड फील्ड में खास बनाती थी।

क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना भी था पसंद

इसके अलावा उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना भी पसंद था। यानी खेलों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा साफ झलकती थी। सीपी राधाकृष्णन ने पढ़ाई और राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी खास मुकाम हासिल किया। बता दें कि इससे पहले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। इतना ही नहीं वह झारखंड के भी गवर्नर रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+