बजरंग पूनिया सहित 5 रेसलर जाग्रेब ओपन में नहीं जाएंगे, अंतिम पंघल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जाएंगी

Zagreb Open: जाग्रेब ओपन के लिए क्रोएशिया में भारत पांच कैटेगरी में बिना प्रतिनिधित्व के जाएगा। एड हॉक समिति ने टीम की घोषणा की है, जिसमें कुछ रेसलरों ने खुद के चयन की सहमति प्रदान नहीं की। 13 सदस्यों की घोषणा की गई है लेकिन बजरंग पूनिया, अंतिम पंघल और तीन अन्य रेसलर उपलब्ध नहीं हैं।

सीनियर ब्रोंज मेडल विजेता पंघाल ने राष्ट्रीय पुरस्कारों को देखते हुए खुद को अनुपलब्ध बताया है। वह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेना चाहती हैं। पंघल को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बजरंग पूनिया की अनुपलब्धता का कारण फ़िलहाल सामने नहीं आया है।

bajrang punia

बजरंग पूनिया एशियाई खेलों में ब्रोंज मेडल मैच में हारकर बाहर हो गए थे। हाल ही में उन्होंने अपना पद्मश्री वापस करने की घोषणा की थी। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया में संजय सिंह अध्यक्ष बने थे, उसके बाद यह डेवलपमेंट हुआ था। बाद में सरकार ने फेडरेशन को भंग कर एड हॉक समिति बनाई थी। साक्षी मलिक ने प्रेस वार्ता में आकर कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी।

पुरुष कैटेगरी में बजरंग पूनिया एकमात्र ऐसे पहलवान थे जो अनुपलब्ध रहेंगे। उनके अलावा एशियाई खेलों में शामिल सभी रेसलरों को टीम में शामिल कर लिया गया है। एड हॉक कमेटी ने अमन सहरावत (57 किग्रा), यश (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) को चुना था। विक्की (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) आदि खिलाड़ियों ने चीन के हांगझो में हुए एशियाई खेलों में भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+