इस बीजेपी नेता ने खुद WFI अध्यक्ष बनने के लिए कराया प्रोटेस्ट, साक्षी मलिक का चौंकाने वाला खुलासा
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर किये गए धरने को लेकर साक्षी मलिक की तरफ से बड़ा खुलासा किया गया है। साक्षी मलिक की तरफ से इस बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
इंडिया टुडे के अनुसार साक्षी मलिक ने कहा कि धरना देने के लिए बबीता फोगाट ने प्लान बनाया था। बबीता ने ही फोन करके साक्षी को प्रोटेस्ट में शामिल होने का आग्रह किया था। इसमें बताया गया है कि बबीता ने साक्षी को कहा था कि तुम्हें मुझ पर भरोसा है ना? मैंने भी हाँ कहा और धरने पर गई।

साक्षी ने कहा कि हमने नहीं सोचा था कि यह धरना इतना लम्बा चलने वाला है क्योंकि योजना सिर्फ दो घंटे की थी। हम समझ रहे थे कि हमारा नाम है इसलिए जल्दी ही बात मान ली जाएगी। हम बृजभूषण को हटाकर हम में से ही किसी को उस पद पर बैठाना चाहते थे।
साक्षी ने कहा कि कुश्ती महासंघ में दुर्व्यवहार और कथित छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बबीता ने कई पहलवानों के साथ बैठक की थी। हमें उम्मीद नहीं थी कि वह इतना बड़ा गेम खेलेगी और साथ में धरने पर नहीं बैठेगी। साक्षी ने यह भी कहा कि यह प्रोटेस्ट पूरी तरह से बबीता के इशारे पर नहीं हुआ था।
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी ने यह भी कहा कि बबीता फोगाट जैसी महिला खिलाड़ी से हमें सकारात्मक परिवर्तन लाने की उम्मीद थी। हम समझ रहे थे कि वह हमारे संघर्षों को समझेगी। साक्षी ने कहा कि हरियाणा में धरने के लिए अनुमति बबीता और बीजेपी नेता तीरथ राणा ने दिलाई थी। बबीता अध्यक्ष पद की दावेदार थीं इसलिए बृज भूषण सिंह के खिलाफ धरना देने का प्लान बनाया था।
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के वजन को लेकर साक्षी ने कहा कि नियमों के अनुसार 10 ग्राम वजन भी बढ़ा हुआ नहीं हो सकता है। 100 ग्राम वजन कम कर पाना काफी मुश्किल काम होता है।












Click it and Unblock the Notifications