Asian Games 2023 Winner List: एशियन गेम्स में आज किसने भारत के लिए जीता मेडल
Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: एशियाई खेलों में आज का दिन भारत के लिए अच्छा रहा। सेलिंग में 17 वर्ष की नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल हासिल किया। उनके अलावा घुड़सवारी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। घुड़सवारी में भारत को 41 सालों के बाद पदक मिला।
एशियाई खेलों में भारत के पास कुल 14 मेडल है। इनमें 3 स्वर्ण पदक है। 4 सिल्वर मेडल और 7 कांस्य पदक भी है। मेडल्स टैली में भारत का छठा स्थान है। 53 गोल्ड मेडल्स के साथ चीन पहले स्थान पर है।

स्क्वैश
सिंगापुर के खिलाफ भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा भारत के अनंत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। भारत ने कतर के खिलाफ भी मुकाबला अपने नाम कर लिया।
तलवारबाजी
भारत की भवानी देवी क्वार्टर फाइनल में चीन की याकी शाओ के खिलाफ मुकाबला हार गईं। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
स्विमिंग
1500 मीटर फ़ास्ट हीट में कुशाग्र रावत और आर्यन नेहरा अंतिम स्थानों पर रहे। मेंस 4x100 रिले में श्रीहरि नटराज, लीकिथ सेल्वराज, साजन प्रकाश, तनिष मैथ्यू की भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही। जोशी 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 14वें स्थान पर रहीं और बाहर हो गईं। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में शिवांगी सरमा 17वें स्थान पर रहीं।
टेनिस
महिला डबल्स के दूसरे राउंड में अंकिता रैना और प्रथाना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी थाईलैंड की एंचिसा चांटा और पुनिन कोवापिटुकेड से 5-7, 2-6 के सामने पराजित हो गई। महिला डबल्स के दूसरे चरण में रुतुजा भोसले और कर्मन थांडी की भारतीय जोड़ी हांगकांग की यूडिस चोंग और हांग वोंग के खिलाफ 4-6, 1-6 से हार गई। पुरुष टेनिस में सुमित नागल ने कजाकिस्तान के बेबिट ज़ुकायेव को 7-6, 6-4 से हरा दिया, उन्होंने क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। मिक्स्ड डबल्स में युकी भाम्बरी और अंकिता ने अपना मैच जीत लिया।
वुशू
70 किलोग्राम भर वर्ग में सूरज यादव को हार का सामना करना पड़ा। भारत के सूर्य भानु प्रताप को 60 किलोग्राम भारत वर्ग में कोरिया के किम ने 2-0 से हरा दिया।
वॉलीबॉल
पाकिस्तान ने धमाका करते हुए भारत को 3-0 से मैच हरा दिया। भारतीय टीम को छठा स्थान मिला। पाकिस्तान ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
चेस
भारत के जीएम अर्जुन को मंगोलिया के बिलगुन सुमिया ने 0-1 से हरा दिया। महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में कजाकिस्तान की झानसाया अब्दुमालिक और इंडोनेशिया की मदीना औलिया के खिलाफ भारत की हरिका द्रोणावल्ली और कोनेरू हम्पी ने ड्रॉ खेला। इसके बाद भी इन दोनों महिलाओं ने एक और ड्रॉ खेला। सुमित नागल कजाकिस्तान बेबिट जुकायेव को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। भारत के विदित को व्यक्तिगत इवेंट में हार का सामना करना पड़ा।
हॉकी
भारतीय टीम ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर दिया। टीम इंडिया ने अपने दूसरे मुकाबले में खेलते हुए सिंगापुर को 16-1 के बड़े अंतर से हराया।
जुडो
तुलिका मान को मंगोलिया की अमरसैखान ने हरा दिया। इन्दुबाला देवी राउंड 16 में बाहर हो गईं। उनके अलावा अवतार सिंह रेपचेज मैच में नहीं आए इसलिए वह भी बहार हो गए।
सेलिंग
महिला डिंगी में 17 साल की नेहा ठाकुर ने इतिहास रच दिया। नेहा ने इसमें सिल्वर मेडल हासिल किया। विंडसर्फिंग में इबाद अली ने कांस्य पदक जीता और ILCA7 पुरुष डिंगी में विष्णु सरवनन ने कांस्य पदक जीता।
ई-स्पोर्ट्स
इस स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया। मयंक प्रजापति और अयान बिश्वास को हार का सामना करना पड़ा। स्ट्रीट फाइटर वी चैम्पियन में दोनों खेल रहे थे।
ट्रैक साइकिलिंग
एसो अल्बेन, रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम और रोजित सिंह ने पुरुषों की स्प्रिंट टीम स्पर्धा के राउंड 1 में जापान को 44.609 सेकंड के समय लेते हुए पराजित कर दिया। इसके साथ उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
घुड़सवारी
हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने 41 साल बाद घुड़सवारी ड्रेसेज में गोल्ड मेडल जीता। 41 साल बाद भारत ने इस इवेंट में गोल्ड हासिल किया है।
ट्रैक साइकिलिंग
मेंस टीम परस्यूट क्वालीफाइंग में सातवें स्थान पर रही। महिला टीम स्प्रिंट इवेंट में भी भारत का सातवाँ स्थान रहा। पुरुष टीम स्प्रिंट में रोजित सिंह यांगलेम, एसो और रोनाल्डो सिंह लैटनजम नौ टीमों में से सातवें स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications