Asian Games 2023: 9 साल बाद स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड, पाकिस्तान को फाइनल में बुरी तरह हराया

Asian Games 2023 squash: एशियन गेम्स 2023 में शनिवार यानी की 30 सितंबर को भारतीय स्क्वैश टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल मुकाबले को अपने नाम किया। भारत की स्क्वैश टीम का सामना फाइनल में पाकिस्तान के साथ था। पाकिस्तान को शिकस्त देखकर भारत ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। साल 2014 के एशियाई खेलों के बाद भारत ने पहली बार स्क्वैश में मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।

अभय सिंह ने जीता तीसरा मैच: फाइनल के तीसरे मैच में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के नूर ज़मान को हरा दिया। नूर ज़मान को हराने के साथ ही अभय सिंह ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं इससे पहले दूसरे मुकाबले में सौरव घोषाल ने मोहम्मद आसिफ खान को हराने का कारनामा किया था। भारत को इस मैच पर जीत मिलने के साथ ही भारत ने फाइनल मुकाबला दो एक से अपने नाम किया।

Asian Games 2023 1

भारत ने जीता गोल्ड: भारत की शुरुआत फाइनल मैच में अच्छी नहीं रही थी। महेश मनगांवकर को नासीर इकबाल ने पहले मैच में हरा दिया। इसके बाद सौरव घोषाल ने टीम की वापसी कराई और भारत को मैच में बनाए रखा पाकिस्तान को अंतिम सेट में हराकर भारतीय स्क्वैश मैंस टीम ने इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से सौरव घोषाल, अभय सिंह और महेश मंगाओगर की तिगड़ी ने गोल्ड मेडल जीतने में अहम योगदान दिया।

भारत ने किया कमाल: भारत के लिए एशियन गेम्स में यह दसवां गोल्ड मेडल है। स्क्वैश में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत मानी जा रही थी लेकिन फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के आगे पाकिस्तानी प्लेयर्स ने घुटने टेक दिए। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार भारतीय टीम को बधाइयां मिल रही है। बता दें कि भारतीय स्क्वैश टीम ने 9 साल बाद गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+